लाइव न्यूज़ :

CBSE Results 2021 : बोर्ड ने परिणाम से पहले लॉन्च किया रोल नंबर फाइंडर, 10वीं और 12वीं के छात्र ऐसे देख सकेंगे अपना रोल नंबर

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 29, 2021 15:55 IST

सीबीएसई ने छात्रों की सुविधा के लिए परिणाम जारी करने से पहले एक रोल नंबर फाइंडर लॉन्च किया है , जिससे छात्र अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा कर अपना रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई ने परिणाम से पहले बच्चों के लिए जारी किए रोल नंबर फाइंडर10वीं और 12 वीं के बच्चे अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा कर रोल नंबर पा सकते है बोर्ड ने 30 जुलाई को 10 वीं और 31 जुलाई को 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की है

दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही 10 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए वार्षिक सत्र 2021 के परिणाम जारी करेगी । परिणाम की घोषणा करने से पहले बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12 वीं के लिए सीबीएसई रोल नंबर फाइंडर लॉन्च किया है । यह लिंक cbse.gov.in पर सक्रिय है । इस लिंक का उपयोग छात्र अपने अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे माता-पिता का नाम साझा करके अपना कोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं । 

कक्षा 10वीं के छात्रों को अपान रोल नंबर प्राप्त करने के लिए अपने माता और पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी । कक्षा 12वीं के लिए छात्रों को अपने माता-पिता के नाम के साथ-साथ उनके स्कूल कोड की भी आवश्यकता होगी । साथ ही छात्र अपने-अपने स्कूल में कॉल करके अपने कोड की जांच कर सकते हैं । 

सीबीएसई कक्षा 10 वीं का रोल नंबर कैसे देखें -

1. सीबीएसई कक्षा 10 वीं का रोल नंबर फाइंडर  2021 लिंक पर जाएं और कक्षा 10 का चयन करें ।

 2. नई विंडो पर अपना नाम, अपनी माता-पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि DD/MM/YYYY  प्रारूप में लिखें । 

3.  सर्च बार पर क्लिक करें ।

 4. आपका रोल नंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा ।

सीबीएसई 12 वीं का रोल नंबर कैसे देखें - 

1. सीबीएसई कक्षा 12 रोल नंबर फाइंडर 2021 लिंक पर जाएं ।

2. नई विंडो पर, अपना नाम, अपनी माता का नाम, अपने पिता का नाम और स्कूल कोड दर्ज करें

3. सर्च बार पर क्लिक करें । 

 4. आपका रोल नंबर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा ।

सीबीएसई 10 वीं का परिणाम कल जारी होने की उम्मीद है और सीबीएसई 12 वीं के परिणाम 31 जुलाई 2021 तक जारी होने की उम्मीद है । हालांकि कक्षा 10 वीं के परिणाम में कुछ देरी हो सकती है लेकिन 12वीं के परिणाम 31 जुलाई को हो सकते हैं ।  

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्टएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील