लाइव न्यूज़ :

CBSE Update: पेपर लीक के विरोध में देशभर में प्रदर्शन, पुलिस के हाथ अभी तक खाली

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 29, 2018 20:00 IST

पेपर लीक के मद्देनजर 10वीं की गणित की परीक्षा और कक्षा 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा ली जाएगी। इससे करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मार्चः सीबीएसई पेपर लीक मामले में अभी तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ कुछ पुख्ता सबूत नहीं लगे हैं। दूसरी तरफ पूरे देश में छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट रहा है। गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सीबीएसई प्रमुख अनीता कारवाल ने कहा है कि दोबारा पेपर करवाने का फैसला छात्रहित में लिया गया है। जल्दी ही तारीख की घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि सीबीएसई ने कल घोषणा की थी कि पेपर लीक के मद्देनजर 10वीं की गणित की परीक्षा और कक्षा 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा ली जाएगी। इससे करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे। इस पूरे मामले की सभी बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहिए Lokmatnews.in

CBSE Paper Leak Live News Updates in Hindi:-

- एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने सीबीएसई और एचआरडी मिनिस्ट्री स्तर की इंटरनल जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आगे से परीक्षा लीकफ्रूफ होगी।

- छात्रों ने मांग की है कि अगर गड़बड़ हुई है तो सभी परीक्षाएं दोबारा आयोजित होनी चाहिए। सीबीएसई की प्रमुख अनीता कारवाल का कहना है कि दोबारा पेपर करवाने का फैसला छात्रहित में लिया गया है।

- ताजा जानकारी के मुताबिक पेपर लीक करने वालों ने बोर्ड 10वीं गणित और 12वीं अर्थशास्त्र की हाथ से लिखी हुई आंसर शीट पहले ही सीबीएसई ऑफिस में पहुंचा दी थी। 12वीं अर्थशास्त्र की हाथ से लिखी हुई आंसर शीट सोमवार शाम को ही सीबीएसई के ऑफिस में पहुंचा दी गई थी। जबकि 10वीं की गणित की हाथ से लिखी हुई आंसर शीट कॉपी बीते मंगलवार को सीबीएसई के चेयरपर्सन को दे दी गई थी।

- इससे पहले सीबीएसई ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी थी कि उन्हें पेपर लीक की सूचना 23 मार्च को एक फैक्स के जरिए मिली थी। यह फैक्स दिल्ली के राजिंदर नगर से भेजा गया था। सीबीएसई ने कहा है कि उसे राजिंदर नगर से संचालित होने वाली एक कोचिंग के मालिक पर शक है।

टॅग्स :सीबीएसईप्रकाश जावड़ेकरदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह