लाइव न्यूज़ :

CBSE Paper Leak: गूगल ने दिल्ली पुलिस को भेजा जवाब, ईमेल भेजने वाले की पहचान हुई

By भाषा | Updated: April 1, 2018 05:35 IST

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि कक्षा 10 वीं के एक छात्र को गणित का पेपर वाट्सऐप पर मिला था और उसने सीबीएसई अध्यक्ष को मेल भेजने के लिए अपने पिता के ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: दिल्ली पुलिस को गूगल से आज जवाब मिल गया। इससे उस ईमेल आईडी की पहचान हुई, जिससे सीबीएसई अध्यक्ष को10 वीं कक्षा के गणित के पेपर लीक होने के बारे मेंएक मेल भेजा गया था। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि कक्षा 10 वीं के एक छात्र को गणित का पेपर वाट्सऐप पर मिला था और उसने सीबीएसई अध्यक्ष को मेल भेजने के लिए अपने पिता के ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि छात्र और उसके पिता से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले पुलिस के विशेष आयुक्त( अपराध) आर पी उपाध्याय ने कहा कि पुलिस ने ईमेल आईडी के बारे में जो जानकारी मांगी थी, उसके बारे में जवाब उसे गूगल से मिल गया है।

पुलिस ने बताया कि बोर्ड अधिकारियों से बातचीत करने के लिए अपराध शाखा की एक टीम शाम में पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित सीबीएसई कार्यालय पहुंची। पुलिस ने बताया कि सीबीएसई अध्यक्ष अनीता करवाल भी मौजूद थीं। अपराध शाखा की इस टीम में संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार और उपायुक्त( अपराध) जी गोपाल नायक शामिल थे। कुमार ने कहा कि वे बोर्ड अधिकारियों से परीक्षा प्रक्रिया के बारे में जानकारी चाहते थे।

उन्होंने कहा कि इससे पहले सीबीएसई के तीन अधिकारियों से बातचीत हुई थी। इससे पहले पुलिस ने बोर्ड से उन शिकायतों की सूची तैयार करने के लिए कहा था जो उसे पेपर लीक मामले में मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने के लिए इन शिकायतों का विश्लेषण करने का प्रयास कर रही है कि क्या वे शरारत थी या इनमें कोई सच्चाई थी।

इस बीच, पुलिस ने पेपर लीक मामले में अपनी जांच जारी रखी है और इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बाहरी दिल्ली के कई स्कूलों और कोचिंग सेंटरों पर पहुंच कर पूछताछ की। अधिकारी ने बताया कि अभी तक60 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है जिसमें53 छात्र शामिल हैं लेकिन मामले में कोई ‘‘बड़ी सफलता’’ हासिल नहीं हुई है। पुलिस पेपर लीक के सिलसिले में छह वाट्सऐप ग्रुप की भी जांच कर रही है। इस बीच, मामले की जांच कर रही एसआईटी में दो और सहायकपुलिस आयुक्तों को शामिल करके उसे और मजबूत बनाया गया है।

टॅग्स :सीबीएसईदिल्ली पुलिसप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत