लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Supplementary Exam 2024: 10-12वीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई से, सीबीएसई ने जारी किया शेयडूल, जानें प्रोसेस और खर्च

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2024 17:02 IST

CBSE Board Supplementary Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई को शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देCBSE Board Supplementary Exam 2024: बोर्ड के अधिकारियों ने सोमवार को यह घोषणा की।CBSE Board Supplementary Exam 2024: आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं।CBSE Board Supplementary Exam 2024: 12वीं कक्षा में 1.22 लाख विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा की श्रेणी में रखा गया है।

CBSE Board Supplementary Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। इस साल सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षाओं में 1.22 लाख से अधिक छात्रों को रखा गया है। 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई को शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि इस साल 10वीं कक्षा में 1.32 लाख विद्यार्थियों को और 12वीं कक्षा में 1.22 लाख विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा की श्रेणी में रखा गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं।

सीबीएसई ने ‘कम्पार्टमेंट’ परीक्षा का नाम बदलकर ‘सप्लीमेंट्री’ (पूरक) परीक्षा कर दी

बोर्ड के अधिकारियों ने पूरक परीक्षा 2024 के विवरण की घोषणा की है। पात्र उम्मीदवार अपने संबंधित स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 की सिफारिश के तहत सीबीएसई ने ‘कम्पार्टमेंट’ परीक्षा का नाम बदलकर ‘सप्लीमेंट्री’ (पूरक) परीक्षा कर दी।

पहली श्रेणी में 10वीं कक्षा के वे छात्र हैं जो दो विषयों में उत्तीर्ण होने में असफल

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के मुताबिक 12वीं कक्षा के विद्यार्थी को एक विषय में पूरक परीक्षा के जरिये अपने अंक में सुधार करने का मौका दिया जाएगा जबकि 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दो विषयों में यह मौका मिलेगा। भारद्वाज ने बताया, ‘‘तीन श्रेणियों के विद्यार्थी पूरक परीक्षा देने की अर्हता रखते हैं। पहली श्रेणी में 10वीं कक्षा के वे छात्र हैं जो दो विषयों में उत्तीर्ण होने में असफल हुए हैं।

जबकि 12वीं के वे छात्र जो एक विषय में उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं और उन्हें कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। दूसरी श्रेणी में वे विद्यार्थी हैं जिन्हें छठे और सातवें विषय के आधार पर उत्तीर्ण घोषित किया गया है। तीसरी श्रेणी में 10वीं और 12वीं कक्षा के वे विद्यार्थी हैं जिन्हें उत्तीर्ण तो घोषित किया गया है लेकिन वे क्रमश: दो और एक विषय में अपने प्रदर्शन को सुधारना चाहते हैं।’’

सीबीएसई बोर्ड पूरक परीक्षा 2024:

सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा विंडो कक्षा 10वीं/12वीं मई के चौथे सप्ताह में खुलेगी।

12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 15 जुलाई, 2024 से शुरू होगी।

कंपार्टमेंट परिणाम की तारीख जुलाई का आखिरी सप्ताह (संभावित)।

टॅग्स :सीबीएसई.एनआईसी.इनसीबीएसईसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?