लाइव न्यूज़ :

CBSE 10 and 12 Board Exam 2026 date: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा की

By रुस्तम राणा | Updated: October 30, 2025 22:33 IST

सीबीएसई ने पिछले महीने परीक्षा को लेकर संभावित तारीखों की घोषणा की थी। अंतिम कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के लिए एक अतिरिक्त दिन जोड़ना भी शामिल है। 

Open in App

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू करेगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं नौ अप्रैल, 2026 को समाप्त होंगी। सीबीएसई ने पिछले महीने परीक्षा को लेकर संभावित तारीखों की घोषणा की थी। अंतिम कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के लिए एक अतिरिक्त दिन जोड़ना भी शामिल है। 

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, "दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल दिया गया है। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए निर्धारित प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों को ध्यान में रखा गया है और प्रवेश परीक्षाओं से काफी पहले परीक्षा पूरी करने का प्रयास किया गया है।" उन्होंने कहा, "इससे छात्रों को बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं, दोनों के लिए बेहतर समय प्रबंधन में मदद मिलेगी।" 

कक्षा 10वीं के लिए डेटा साइंस, फ्रेंच, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, तमिल, रिटेल, सुरक्षा और ऑटोमोटिव जैसे विषयों की तिथियों में बदलाव किया गया है, जबकि कक्षा 12वीं के लिए बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मनोविज्ञान और अकाउंटेंसी जैसे विषयों की तिथियों में भी बदलाव किया गया है।

इनपुट - पीटीआई भाषा

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इनएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर