CBSE 10th Result: श्रीजा की कहानी अलग, 4 साल की उम्र में मां चल बसी, पिता ने घर से निकाला, नानी के घर रहकर किया कमाल, 99.4% अंक हासिल, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Published: July 24, 2022 03:16 PM2022-07-24T15:16:56+5:302022-07-24T15:17:57+5:30
CBSE 10th Result: बिहार में टॉप किया है। श्रीजा ने विज्ञान और संस्कृत में 100 और गणित और अंग्रेजी में 99-99 अंक हासिल किए हैं।
पटनाः इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बनने की ख्वाहिश रखने वाली डीएवी पब्लिक स्कूल-बीएसईबी कॉलोनी की श्रीजा दसवीं कक्षा में 99.4% अंक हासिल किया। बिहार में टॉप किया है। श्रीजा ने विज्ञान और संस्कृत में 100 और गणित और अंग्रेजी में 99-99 अंक हासिल किए हैं।
वह पटना में रहकर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी करना चाहती है। "मैंने पहले ही डीएवी-बीएसईबी में ग्यारहवीं कक्षा में विज्ञान स्ट्रीम में प्रवेश ले लिया है।" श्रीजा ने बताया कि उन्होंने बोर्ड परीक्षा के लिए निरंतरता के साथ अध्ययन किया। मेरे लिए अध्ययन के घंटों की संख्या मायने नहीं रखती।
श्रीजा जिसकी मां का देहांत हुआ पिता ने घर से निकाल दिया उसने नानी के यहां रहकर CBSE की दसवीं की परीक्षा में 99.40 अंक प्राप्त किए।
— उम्दा_पंक्तियां (@umda_panktiyan) July 24, 2022
श्रीजा उन लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो जीवन में हताश हो जाते है। हताश न होना ही सफलता का मूल है और यही परम सुख है। pic.twitter.com/bNE8J718Sw
मैं कभी किसी कोचिंग संस्थान में नहीं गई और हमेशा सेल्फ स्टडी में विश्वास रखी। मेरे शिक्षकों और परिवार के सदस्यों ने मेरी पढ़ाई में मेरी बहुत मदद की। रुकनपुरा इलाके में अपने नाना-नानी के साथ रहने वाली श्रीजा ने कहा कि वह आईआईटी-मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करना चाहती है। उसकी छोटी बहन सृष्टि पांचवी कक्षा की छात्रा है।
श्रीजा जिसकी मां का देहांत हुआ पिता ने घर से निकाल दिया उसने नानी के यहां रहकर CBSE की दसवीं की परीक्षा में 99.40 अंक प्राप्त किए।
— Sarita Kaushik (@SaritaKaushik05) July 24, 2022
श्रीजा उन लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो जीवन में हताश हो जाते है। हताश न होना ही सफलता का मूल है और यही परम सुख है। pic.twitter.com/a1Zk7oTUjm
श्रीजा की कहानी अलग है। आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। 4 साल की थी तो मां का साया उठ गया। पिता ने दूसरी शादी की और घर से निकाल दिया। वीडियो में श्रीजा की नानी ने काफी सारी बात शेयर की।
मां की मौत हुई तो पिता ने घर से निकाल दिया, दूसरी शादी कर ली,नाना-नानी के घर रहकर श्रीजा ने CBSE की 10वीं में 99.4 फीसदी नंबर लाकर बिहार में टॉप किया है !!
— Yogita Bhayana योगिता भयाना (@yogitabhayana) July 24, 2022
pic.twitter.com/ffvAd6Udkc
श्रीजा और उनकी बहन नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई की। श्रीजा ने बिहार टॉप कर इतिहास कायम कर दिया। पिता ने दूसरी शादी के बाद बच्चों ने मिलने की कोशिश नहीं की। श्रीजा की नानी ने कहा कि हमें नतिनी पर गर्व है। हर कोई हमेशा श्रीजा की नानी कहकर बुला रहा है। नतिनी के लिए नानी के चेहरे पर गर्व के भाव हैं।
श्रीजा नाम देवी लक्ष्मी का पर्याय है लेकिन माँ सरस्वती की पूरी कृपा है।श्रीजा ने 99.4 अंक लेकर सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में बिहार टॉप किया है।माँ के गुजरने के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली।ऐसे में श्रीजा ननिहाल में पल रही है। नतिनी के लिए नानी के चेहरे पर गर्व के भाव हैं। pic.twitter.com/vJXOGd6it3
— भारत वाणी 🇮🇳 (@bharatwaani) July 23, 2022
बिना माँ और बाप की बेटी श्रीजा ने सीबीएसई 10 वीं में स्टेट टॉपर बनकर एक मिसाल कायम की 👍👌#CBSEResult@NitishKumarpic.twitter.com/UjrRVPsLK5
— Saurav Kumar (@SauravKu_News24) July 23, 2022