लाइव न्यूज़ :

CBI vs Mamata: CM नीतीश कुमार ने कहा- देश में आने वाले एक महीने तक कुछ भी हो सकता है

By एस पी सिन्हा | Updated: February 4, 2019 17:30 IST

CBI vs Mamata: नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ दिनों मे ही चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेंगे. इसके बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी. ऐसे में इस तरह की घटना आम बात है. चुनाव को देखते हुए ऐसे राजनीतिक हथकंडे देखने को खूब मिलेंगे. संवैधानिक मामले में हम कानून का पालन करते हैं. लेकिन जो लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं, उनसे ये सवाल पूछिए.

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि देश में आने वाले एक महीने तक कुछ भी हो सकता है. पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश ने पश्चिम बंगाल प्रकरण पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया और कहा कि मैं शुरू से ही ऐसे मसलों पर कोई टिप्पणी नहीं करता हूं. 

हालांकि, नीतीश कुमार ने ममता सरकार पर वार करते हुए इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि अभी चुनावी मौसम है इसलिए इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. किसी को देश और संविधान की चिंता नहीं है. यह चुनाव के लिए माहौल तैयार किया जा रहा है.

नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ दिनों मे ही चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेंगे. इसके बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी. ऐसे में इस तरह की घटना आम बात है. चुनाव को देखते हुए ऐसे राजनीतिक हथकंडे देखने को खूब मिलेंगे. संवैधानिक मामले में हम कानून का पालन करते हैं. लेकिन जो लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं, उनसे ये सवाल पूछिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी जो माहौल देश में है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि एक महीने या चुनाव की घोषणा होने से ठीक पहले तक कुछ भी हो सकता है. आज किसी को भी देश की चिंता नहीं है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा तो लोगों को वोट की चिंता सता रही है. बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश ने कहा कि देश में इस तरह की चीजें होती हैं तो वो तात्कालिक हैं. एक महीने बाद सारी चीजें खत्म हो जाएंगी और तब जनता ही सामने होगी.

नीतीश कुमार ने राम मंदिर के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने एक बार फिर से अपना और अपनी पार्टी जदयू का स्टैंड साफ कर दिया है. फिलहाल ये मामला कोर्ट में है और इसको लेकर जदयू का स्टैंड साफ है. इस मामले में कोर्ट का जो फैसला होगा वो जदयू को मान्य है, नहीं तो आम सहमति से ही मंदिर का फैसला होना चाहिए. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में कौन क्या करता है? कौन क्या कहता है? इससे जदयू को कोई मतलब नहीं है. संवाद के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में नीतीश ने राहुल गांधी की रैली से पहले उपेंद्र कुशवाहा पर हुए लाठीचार्ज की घटना तक पर अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने जानबूझकर पुलिस को उकसाया था जो कि साफ-साफ दिख भी रहा था. 

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने किसी को उकसाया नहीं होता तो पुलिस पहले कुछ नहीं करती. डाक बंगला चौराहा पर उपेंद्र कुशवाहा और उनके समर्थकों के साथ हुई घटना के लिए उन्होंने इशारों-इशारों में कुशवाहा पर उकसाने का आरोप लगाया.

वहीं, पटना में राहुल गांधी की रैली पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे लोगों के साथ आ गए हैं कि उनकी छवि ख़राब हो गई है. अगर राहुल ऐसा नही करते तो उनकी छवि बेहतर बनती. उन्होंने राहुल गांधी के निश्चित रकम देने वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि अधिकांश तौर पर  चुनाव के समय ऐसे वादे किये जाते हैं. 

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इतने सालों से केंद्र में थी तो भी पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा क्यों नहीं दिया? राहुल गांधी की पटना रैली पर तंज कसते हुए कहा कि केवल लोग ही महागठबंधन का जिक्र कर रहे हैं, जबकि राहुल गांधी ने भी मंच से केवल गठबंधन का जिक्र किया था. 

वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बंगाल में सभा करने की इजाजत नहीं देने के सवाल पर नीतीश कुमार ने नाराजगी जताई और कहा कि ऐसा करना गलत है. नीतीश कुमार ने कहा कि संवैधानिक मामले में हम कानून का पालन करते हैं. लेकिन जो लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं, उनसे ये सवाल पूछिए.

टॅग्स :नीतीश कुमारसीबीआईममता बनर्जीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील