लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया CBI की प्रतिष्ठा को धूल में मिलाने का आरोप, सिंघवी ने कहा- पीएम मोदी देते हैं कामकाज में दखल

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 24, 2018 13:45 IST

मोदी सरकार ने राफेल फोबिया से बचने के लिए सीबीआई के डायरेक्टर को हटाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर:सीबीआई घूसकांड को लेकर एक बार फिर से देश की दोनों ही बड़ी पार्टियां आमने-सामने हैं। इस पूरे मामले में कांग्रेस बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कांफ्रेस करके मोदी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है। अभिषेक सिंघवी ने कहा है कि सरकार ने देश की संस्थाओं को आईसीयू में धकेला दिया है। साथ ही राजनीति करके सीबीआई की प्रतिष्ठा को धूल में मिलाया जा रहा है। मोदी सरकार ने राफेल फोबिया से बचने के लिए सीबीआई के डायरेक्टर को हटाया है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार अभियुक्त के समर्थन में खड़ी है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी नकारा है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई के कामकाज में दखल देते हैं।

बता दें कि इस पूरे विवाद पर थोड़ी देर पहले ही वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दोनों अधिकारियों को छुट्टी पर भेजे जाने के फैसले पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जेटली ने कहा, 'सीबीआई के दो सबसे बड़े अधिकारियों पर आरोप हैं। अब इसकी जांच कौन करेगा। ये सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। सरकार उसकी जांच नहीं कर सकती। सीबीआई एक्ट के मुताबिक सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (सीवीसी) के पास जांच का अधिकार है। सीवीसी के पास ही उन आरोपों की जानकारी है।'

जेटली ने कहा, 'विपक्ष में जो इस आदेश पर सवाल उठा रहे हैं उनसे कहना है कि क्या जिस पर आरोप हैं उन्हीं से जांच करने दिया जा सकता था। मैं विपक्षी दलों की बात को बकवास मानता हूं। मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारतीय जांच एजेंसी की अखंडता बरकरार रहेगी। अगर वो निर्दोष पाए जाते हैं तो उनकी वापसी होगी।'

टॅग्स :सीबीआईराकेश अस्थानाआलोक वर्माकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए