लाइव न्यूज़ :

आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर चार सप्ताह में जवाब दाखिल करे सीबीआई: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: December 3, 2021 19:31 IST

Open in App

प्रयागराज, तीन दिसंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को निर्देश दिया कि वह अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में आरोपी आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करे।

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में 22 सितंबर, 2021 से जेल में बंद आनंद गिरि की जमानत याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने दिया।

जमानत की अर्जी में कहा गया है कि इस मामले में आनंद गिरि को झूठा फंसाया गया है और कथित सुसाइड नोट में नरेंद्र गिरि के हाथ की लिखावट नहीं है तथा नोट में कई जगह काट-छांट है। इसमें कहा गया है कि घटना के दिन आनंद गिरि प्रयागराज में नहीं थे और उन्हें इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई तथा उस दिन वह हरिद्वार में थे।

उल्लेखनीय है कि महंत नरेंद्र गिरि ने अपने बाघंबरी गद्दी मठ में 20 सितंबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने कथित सुसाइड नोट में अपने इस कदम के लिए अपने शिष्य आनंद गिरि को जिम्मेदार ठहराया था।

इस मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारत अधिक खबरें

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द