लाइव न्यूज़ :

गोमती नदी परियोजना मामले में सीबीआई ने दर्ज की दूसरी एफआईआर, अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर 42 जगह छापेमारी

By अभिषेक पारीक | Updated: July 5, 2021 15:35 IST

सीबीआई ने लखनऊ की गोमती नदी परियोजना में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए नया मामला दर्ज किया है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल की है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने गोमती नदी परियोजना मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज की है। इसे लेकर सीबीआई तीन राज्यों के 42 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अखिलेश यादव के कार्यकाल के समय यह सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट था। 

सीबीआई ने लखनऊ की गोमती नदी परियोजना में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए नया मामला दर्ज किया है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल की है। इस मामले में 42 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। इनमें से 40 स्थान उत्तर प्रदेश, एक राजस्थान और एक पश्चिम बंगाल में है। 

गोमती नदी परियोजना मामले की दूसरी एफआईआर में 189 लोग आरोपी हैं। जिनमें से 16 सरकारी अधिकारी और शेष 173 अन्य लोग शामिल हैं। सीबीआई की ओर से तीन चीफ इंजीनियर और छह सहायक इंजीनियरों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एफआईआर में आरोपी नहीं बनाया गया है। उनके खिलाफ जांच की जा रही है। 

साल 2017 में जांच के आदेश

यह गोमती नदी परियोजना में दूसरी एफआईआर है। अखिलेश यादव कार्यकाल में यह समाजवादी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया गया था। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद सीबीआई को जांच सौंपी गई थी। योगी ने सरकार बनने के कुछ ही वक्त बाद 2017 में जांच के आदेश दिए थे और एक न्यायिक आयोग का गठन किया था। बाद में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। 

वित्तीय लेनदेनों में अनियमितता का आरोप

इस मामले में निर्माण से जुड़े इंजीनियरों पर दागी कंपनियों को काम देने और विदेशों से महंगा सामान खरीदने के आरोप हैं। साथ ही वित्तीय लेनदेनों में अनियमितता और तय नक्शे के मुताबिक काम नहीं करने का आरोप लगाया गया है। 

गरमा सकता है सियासी पारा

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में गोमती नदी परियोजना का मामला एक बार फिर गरमा सकता है। माना जा रहा है कि इसे लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो सकती है। बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की थी। पार्टी ने 75 में से 67 सीटों पर कब्जा जमाया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल