लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया के खिलाफ जासूसी केस में CBI ने दर्ज किया मामला, केजरीवाल ने दी तीखी प्रतिक्रिया

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 16, 2023 13:18 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने फीडबैक यूनिट में कथित अनियमितताओं को लेकर जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देफीडबैक यूनिट में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई ने सिसोदिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।फीडबैक यूनिट का गठन आप ने 2015 में दिल्ली की सत्ता में आने के बाद किया था।सिसोदिया के खिलाफ एक और मामला दर्ज करने पर केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आम आदमी पार्टी की कथित 'फीडबैक यूनिट' (एफबीयू) से जुड़े एक जासूसी मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सात लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। फीडबैक यूनिट का गठन आप ने 2015 में दिल्ली की सत्ता में आने के बाद किया था।

जेल में बंद आप नेता के खिलाफ एक और मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस कदम को 'देश के लिए दुखद' करार दिया। ऐसे में गुरुवार को केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "पीएम की योजना मनीष के खिलाफ कई झूठे मामले थोपने और उन्हें लंबे समय तक हिरासत में रखने की है। देश के लिए दुखद!"

बता दें कि सीबीआई ने 2021-22 में दिल्ली आबकारी नीति बनाने और उन्हें लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। यह नीति अब रद्द की जा चुकी है। वहीं, आप नेता सत्येंद्र जैन धनशोधन से जुड़े एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें पिछले साल मई में गिरफ्तार किया गया था। दोनों नेताओं ने दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाCentral Bureau of Investigationअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप