लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने आम्रपाली बायोटेक और उसके निदेशकों के विरुद्ध कथित बैंक धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज की

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 47.97 करोड़ रूपये की कथित धोखाधड़ी को लेकर आम्रपाली बायोटेक और उसके निदेशकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर एजेसी ने सुनील कुमार, सुधीर कुमार चौधरी, रामविवेक सिंह, सीमा कुमारी, सुनीता कुमार के विरूद्ध भी मामला दर्ज किया। संबंधित बैंक मूल रूप से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स था जिसका एक अप्रैल, 2020 को पंजाब नेशनल बैंक में विलय हो गया।

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने यहां कहा, ‘‘ आरोप है कि उक्त निजी कंपनी एवं उसके निदेशकों ने 47.97 करोड़ रूपये के कर्जे के साथ हेराफेरी की थी जबकि यह राशि बिहार के राजगीर (जिला नालंदा) एवं नवांनगर (जिला बक्सर) में जैम, सॉस, अचार, कोर्नफ्लैक्स आदि खाद्य उत्पादों के उत्पादन के वास्ते इकाइयां लगाने के लिए मंजूर कर दी गयी थी। कंपनी एवं उसके निदेशकों की मंशा बैंक को ठगना एवं सरकारी धन को हड़पना थी।’’

प्रवक्ता ने कहा कि बैंक को 35.25 करोड़ एवं उसपर ब्याज राशि का नुकसान हुआ और उसे एक जुलाई, 2016 को गैर निष्पादित संपत्ति घोषित किया किया था।

उन्होंने कहा, ‘ आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली गयी जिससे कुछ अभियोजनयोग्य कागजात मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब