लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने 1,700 करोड़ रुपये के ऋण घोटाले के संबंध में आरोप पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर सीबीआई ने यस बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक तथा सीईओ राणा कपूर, उनकी पत्नी बिंदु और अवंता ग्रुप कंपनी के प्रवर्तक गौतम थापर के खिलाफ 1,700 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ऋण घोटाले के संबंध में आरोप पत्र दायर किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष दायर आरोपपत्र में, केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि कपूर ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और वास्तविक बाजार मूल्य से बहुत कम कीमत पर 40, अमृता शेरगिल मार्ग पर 1.2 एकड़ का उबर-लक्स बंगला हासिल किया।

सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि अवंता समूह ने 400 करोड़ रुपये के ऋण के बदले संपत्ति को यस बैंक के पास गिरवी रख दिया था।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, “यह आरोप भी लगाया गया है कि संपत्ति का वास्तविक मूल्य लगभग 550 करोड़ रुपये था जिसे यस बैंक के तत्कालीन एमडी और सीईओ ने लगभग 378 करोड़ रुपये के मूल्य पर अधिग्रहित किया था और बिक्री से हुई आय का उपयोग मौजूदा ऋण को समाप्त करने के लिए पूरी तरह से नहीं किया गया था। बाद में बैंक ने इसे एनपीए घोषित कर दिया। ''

संपत्ति कथित तौर पर एक कंपनी 'ब्लिस एबोड प्राइवेट लिमिटेड' के नाम पर खरीदी गई थी, जहां कपूर की पत्नी बिंदु निदेशक और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक थीं।

जोशी ने कहा, ''आरोप है कि इस पक्ष के बदले, यस बैंक लिमिटेड के तत्कालीन एमडी और सीईओ (कपूर) ने उक्त संपत्ति के अधिग्रहण के दौरान और बाद में उक्त प्रमोटर / निदेशक (थापर) की अन्य कंपनियों को लगभग 1360 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऋण दिया।''

सीबीआई ने कहा कि इन ऋणों का उपयोग उस उद्देश्य के लिए कभी नहीं किया गया जिसके लिए ये प्रदान किये गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग