लाइव न्यूज़ :

झारखंड के पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के घर सीबीआई की छापेमारी, रांची में राष्ट्रीय खेल घोटाले को लेकर रेड

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 26, 2022 11:32 IST

सीबीआई ने राष्ट्रीय खेल घोटाले के मामले में 22 अप्रैल को दो एफआईआर दर्ज की थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच पहले एसीबी कर रही थी, जिसमें बंधु तिर्की गिरफ्तार भी किए गए थे। यही नहीं, उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मंत्री बंधु तिर्की के अलावा घोटाले से जुड़े सभी आरोपियों पर शिकंजा कसा गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल तो बंधु तिर्की दिल्ली में हैं।

रांची: 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के सिलसिले में सीबीआईझारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के आवासों पर छापेमारी कर रही है। अप्रैल में तिर्की को डीए मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद विधानसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। मालूम हो, जब खेलों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हुई और आवंटित की गई तब टिर्की खेल मंत्री थे। एक और जगह छापेमारी जारी है। 

बता दें कि हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने राष्ट्रीय खेल घोटाले के मामले में 22 अप्रैल को दो एफआईआर दर्ज की थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच पहले एसीबी कर रही थी, जिसमें बंधु तिर्की गिरफ्तार भी किए गए थे। यही नहीं, उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। बंधु तिर्की को इस मामले में एसीबी ने अभियुक्त बनाया था। 

जानकारी के अनुसार, देशभर में खेल घोटाले से जुड़े लगभग 18 जगहों पर छापेमारी जारी है। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के अलावा घोटाले से जुड़े सभी आरोपियों पर शिकंजा कसा गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल तो बंधु तिर्की दिल्ली में हैं। मांडर विधानसभा सीट पर 23 जून को उनकी सदस्यता खत्म होने के बाद उपचुनाव की घोषणा की गई है। सीबीआई ने उनके पिटारे को उससे पहले खोल दिया है।

टॅग्स :कांग्रेससीबीआईझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर