लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी हत्याकांड में CBI को तीन देशों के जवाबों का इंतजार, न्यायालय को बताया गया

By भाषा | Updated: January 22, 2020 06:40 IST

सीबीआई ने इस मामले पर हुई सुनवाई के दौरान मंगलवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि उन्होंने 24 देशों को 25 अनुरोध पत्र लिखे जिनमें से तीन देशों की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में सीबीआई तीन देशों के जवाबों का इंतजार कर रही है। एजेंसी ने 21 मई, 1991 को श्रीलंका के आतंकी समूह लिट्टे के आत्मघाती दस्ते द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के संबंध में बड़े षडयंत्र को लेकर तीन देशों से जानकारियां मांगी है।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में सीबीआई तीन देशों के जवाबों का इंतजार कर रही है। एजेंसी ने 21 मई, 1991 को श्रीलंका के आतंकी समूह लिट्टे के आत्मघाती दस्ते द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के संबंध में बड़े षडयंत्र को लेकर तीन देशों से जानकारियां मांगी है।

सीबीआई ने इस मामले पर हुई सुनवाई के दौरान मंगलवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि उन्होंने 24 देशों को 25 अनुरोध पत्र लिखे जिनमें से तीन देशों की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है।

एजेंसी ने पीठ को बताया कि जैन जांच आयोग द्वारा उठाए गए ज्यादातर बिंदुओं की जांच मल्टी-डिसिप्लिनरी मॉनिटरिंग एजेंसी ने पूरी कर ली है और उसे अदालत के समक्ष पेश कर दिया गया है।

हालांकि इनमें से कुछ मुद्दों के परिणाम विदेशों में भेजे गए अनुरोध पत्रों पर निर्भर करते हैं। तीन देशों की प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा की जा रही है। हालांकि एजेंसी ने इन देशों का नाम नहीं बताया है।

उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई से एजेंसी की मल्टी-डिसिप्लिनरी मॉनिटरिंग एजेंसी (एमडीएमए) द्वारा की गई जांच की स्थिति रिपोर्ट मांगी थी।

न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ 46 वर्षीय याचिकाकर्ता एजी पेरारीवालन की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। उसने याचिका में कहा है कि जब तक एमडीएमए की जांच पूरी नहीं हो जाती उसे इस मामले में मिली उम्र कैद की सजा निलंबित की जाए। 

 

टॅग्स :राजीव गाँधीसीबीआईसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया