लाइव न्यूज़ :

CBI ने नीतीश सरकार को किया अलर्ट, कहा- खूंखार धवल त्रिवेदी से है लड़कियों को खतरा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 11, 2019 05:58 IST

सीबीआई के पत्र के बाद बिहार के शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को पत्र भेजकर आगाह किया है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा है. 

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने राज्य सरकार को एक पत्र लिखकर यह शंका जाहिर की है कि खूंखार धवल त्रिवेदी से महिलाओं और लड़कियों को खतरा है. धवल त्रिवेदी अपनी पहचान और नाम छुपाकर विभिन्न स्कूलों में पढ़ाने का कार्य कर रहा है.

सीबीआई ने राज्य सरकार को एक पत्र लिखकर यह शंका जाहिर की है कि खूंखार धवल त्रिवेदी से महिलाओं और लड़कियों को खतरा है. धवल त्रिवेदी अपनी पहचान और नाम छुपाकर विभिन्न स्कूलों में पढ़ाने का कार्य कर रहा है. वह बतौर अंग्रेजी शिक्षक बनकर महिलाओं और लड़कियों को अपने जाल में फंसाता है. उस पर गुजरात समेत कई राज्यों में लड़कियों से संबंधित मामले दर्ज हैं. पत्र में उल्लेख किया गया है कि हो सकता है कि धवल त्रिवेदी आपके यहां भी नाम बदलकर किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ा रहा हो. 

वहीं, सीबीआई के पत्र के बाद बिहार के शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को पत्र भेजकर आगाह किया है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा है. 

सीबीआई ने उस शख्स की तस्वीर भी शेयर की है और कहा है कि इससे सचेत रहने की जरूरत है. सीबीआई ने खूंखार धवल त्रिवेदी से संबंधित जानकारी सीबीआई को देने की अपील भी की है. बता दें कि सीबीआई ने निधि खखड के अपहरण मामले में धवल त्रिवेदी का नाम आने के बाद सीबीआई मुंबई के एसपी के तरफ से बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा है. 

उस पत्र के आलोक में शिक्षा विभाग ने एडवाइजरी जारी किया है. शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों, नियोजन इकाइयों एवं कोचिंग इंस्टीट्यूट्स को एक खास अपहरणकर्ता से सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया है. सीबीआई ने शिक्षा विभाग को अलर्ट की जानकारी दी है. 

इस आधार पर शिक्षा विभाग ने जिलों को भेजे पत्र में कहा है कि धवल त्रिवेदी नाम का व्यक्ति देश के विभिन्न राज्यों में बालिकाओं और महिलाओं के अपहरणकर्ता के रूप में कुख्यात है. इसके कई खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं. इससे सतर्क रहने की जरूरत है. 

सीबीआई को शक है कि धवल त्रिवेदी बिहार में ही कहीं छिपा बैठा है. सीबीआइ की सूचना के आधार पर शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने की सूचना भेजी है. अलर्ट के लिए स्कूलों और कोचिंग को जारी पत्र में कहा गया है कि ये कुख्यात व्यक्ति नाम और पहचान बदल कर अक्सर अंग्रेजी के शिक्षक के रूप में काम करते हुए वारदात करता है. यही नहीं ये कई जगह प्राचार्य भी बनकर अपराध को अंजाम दे चुका है. अगर ऐसा कोई व्यक्ति दिखता है, तो उसकी सूचना तत्काल दें ताकि, इसकी जानकारी सीबीआई को भेजी जा सके.

टॅग्स :सीबीआईबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम