लाइव न्यूज़ :

मवेशी तस्करी प्रकरण: सीबीआई ने तृणमूल नेता के भाई के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

By भाषा | Updated: March 6, 2021 21:36 IST

Open in App

(पहले और तीसरे पैरे में नाम सही करते हुए)

नयी दिल्ली, छह मार्च केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के विश्वस्त करीबी पार्टी नेता विनय मिश्रा के भाई विकास (रिपीट) विकास मिश्रा के विरूद्ध मवेशी तस्करी मामले में लुक आऊट नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एजेंसी विनय मिश्रा के विरूद्ध रेडकॉर्नर नोटिस जारी करवाने के लिए इंटरपोल से संपर्क करने का भी विचार कर रही है। विनय मिश्रा अबतक जांच से नहीं जुड़े हैं।

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस के नेता विनय मिश्रा के भाई विकास (रिपीट) विकास मिश्रा के विरूद्ध लुकआऊट नोटिस जारी किया गया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने इस मामले में पश्चिम बंगाल मे दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों --पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को भी सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

उन्होंने कहा कि विनय मिश्रा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के करीब समझे जाते हैं।

अपने आरोपपत्र में एजेंसी पहले ही दर्शा चुकी है कि विनय मिश्रा फरार चल रहे हैं।

सीबीआई ने 18 फरवरी को इस मामले में पश्चिम बंगाल के आसनसोल में विशेष सीबीआई अदालत में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट सतीश कुमार एवं छह अन्य के खिलाफ भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी में कथित रूप से संलिप्त रहने को लेकर आरोपपत्र दाखिल किया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा एवं उनकी बहन मेनका गंभीर से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अवैध कोयला खानों से कोयले की चोरी से जुड़े अन्य मामले में पूछताछ की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग