लाइव न्यूज़ :

झारखंड के स्कूलों में अगले छह माह में सभी को जाति प्रमाण पत्र बांट दिए जाएंगे: सोरेन

By भाषा | Updated: December 22, 2021 10:54 IST

Open in App

रांची, 22 दिसंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि उनके नेतृत्व वाली राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल 29 दिसंबर को पूरा होने के तत्काल बाद स्कूलों में शिविर लगाकर सभी छात्र-छात्राओं को छह माह के भीतर जाति प्रमाण पत्र बांट दिए जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा द्वारा मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान छात्रों को जाति प्रमाण पत्र मिलने में होने वाली कठिनाइयों का मामला उठाए जाने के बाद सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार इसी तरह की समस्याओं के हल के लिए ‘आपके द्वार’ कार्यक्रम चला रही है, जो उनकी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के साथ पूरा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के पूरा होने के तत्काल बाद उनकी सरकार 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में शिविर लगाकर सभी छात्र-छात्राओं को छह माह के भीतर जाति प्रमाण पत्र बांट देगी।

मुख्यमंत्री ने मुंडा तथा अन्य भाजपा विधायकों की टोकाटाकी के बीच कहा, ‘‘हमारी सरकार पाकिस्तानी या बांग्लादेशी लोगों के लिए काम नहीं करती। यह आम जनता की समस्याओं को हल करने के लिए काम करती है। अतः आप निश्चिन्त रहें, किसी भी छात्र को जाति प्रमाण पत्र के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।’’

मुंडा ने आरोप लगाया कि राज्य में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी नागरिक आ रहे हैं और उन्हें जाति प्रमाणपत्र तथा अन्य सरकारी दस्तावेज आसानी से मिल रहे हैं, जबकि वास्तविक नागरिकों को ये प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब