लाइव न्यूज़ :

Caste census Bihar: जा‍तियों में बंटे दलित एक हो जाएं, जातीय जनगणना को मांझी ने स्वागत किया, जानें मंत्री संतोष कुमार सुमन ने क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2022 18:31 IST

Caste census Bihar: बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने जातीय जनगणना का समर्थन तो किया है, लेकिन उनका मानना है जात पात नहीं होना चाहिए. लोगों को इससे ऊपर उठना चाहिए.  

Open in App
ठळक मुद्देजातीय जनगणना को लेकर सभी दलों ने मिलकर निर्णय लिया है.बच्‍चे भी शि‍क्षित होंगे, विकसित होंगे तो राज्‍य का विकास होगा और देश का भी विकास होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक कदम है. हर जाति की गणना होगी तो यह पता चलेगा कि कौन किस स्थिति में है?

Caste census Bihar: बिहार में जातीय आधारित जनगणना कराई जाने के निर्णय का ‘हम’ प्रमुख जीतन राम मांझी ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा स्वागत करती है.

हालांकि मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने जातीय जनगणना का समर्थन तो किया है, लेकिन उनका मानना है जात पात नहीं होना चाहिए. लोगों को इससे ऊपर उठना चाहिए. मंत्री सुमन ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर सभी दलों ने मिलकर निर्णय लिया है. खासकर हमारे दल की बात है तो हमारे संरक्षक जीतनराम मांझी और हमारी पार्टी जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं.

उन्होंने कहा कि छोटी जातियां जो हैं, घुमंतू जातियां, उनका कोई अता पता नहीं रहता है, वह कहां रहते हैं? जातिगत जनगणना से ऐसे लोगों को काफी लाभ मिलेगा. संतोष सुमन ने कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य है जहां जाति हावी है. लोग हर चीज में जाति पूछते हैं. उन्होंने कहा कि शादी-विवाह में जाति पूछा जाता है. हम तो कहते हैं कि शादी-विवाह भी अंतरजातीय करनी चाहिए.

वे इसके पक्षधर हैं. लेकिन बिहार का जो परिवेश है, उसमें जात-पात काफी हावी है. हर जगह जाति पूछी जाती है. क्यों जात पूछते हो? कहीं पर जाते हैं तो जात पूछा जाता है. ऐसे में यहां जाति के प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता. इसलिए जातीय गणना जरूरी है. इससे पता चलेगा कि किसकी कितनी आबादी है? उस हिसाब से उनका प्रतिनिधित्‍व होगा. उनके विकास पर काम हो सकेगा.

यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक कदम है. हर जाति की गणना होगी तो यह पता चलेगा कि कौन किस स्थिति में है? किसके विकास के लिए क्‍या योजना बनाई जाए? इस लिहाज से गरीबों की उचित संख्‍या सामने आएगी. आबादी के हिसाब से उनका प्र‍तिनि‍धि‍त्‍व होगा. उनके बच्‍चे भी शि‍क्षित होंगे, विकसित होंगे तो राज्‍य का विकास होगा और देश का भी विकास होगा. 

मंत्री ने कहा कि हम बाबा साहब को मानने वाले लोग हैं. उन्‍होंने कहा था कि जा‍तियों में बंटे दलित एक हो जाएं. इससे उनकी शक्त‍ि बढ़ेगी. गणना होने से उसी ताकत का अहसास होगा. इस दौरान उन्‍होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव को नसीहत दी कि जातीय गणना का श्रेय लेने का प्रयास नहीं करें. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों में होड़ मची है.

सभी इसका श्रेय लेना चाहते हैं. तेजस्‍वी कहते हैं कि इसकी मांग हम कर रहे थे, लेकिन काम किया किसने यह तो देखें. काम किया है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने. यह निर्णय सराहनीय है. यह श्रेय लेने का खेल नहीं है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए कहा कि जातीय जनगणना के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा स्वागत करती है.

जातीय जनगणना में यह भी सुनिश्चित करना होगा कि एक ही जाति के लोग अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग नाम से जाने जाते हैं, उन्हें एक ही जाति माना जाना चाहिए. साथ ही घुमंतू/अर्ध घूमंत/पहाड़ी जातियों की गणना भी होनी चाहिए.

टॅग्स :बिहारजीतन राम मांझीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)पटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम