लाइव न्यूज़ :

विकास को असल मायने में जमीन पर उतारने के लिए जरूरी है जाति आधारित जनगणना : सपा

By भाषा | Updated: August 23, 2021 20:41 IST

Open in App

जाति आधारित जनगणना के समर्थन में बिहार के 10 दलों के प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को मुलाकात के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने दोहराया है कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के बाद उसकी सरकार बनने पर वह अपने खर्च पर राज्य में जातीय जनगणना कराएगी। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर आशुतोष वर्मा ने 'भाषा' को बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में वहां के 10 दलों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का शुरू से ही इरादा है कि वह उत्तर प्रदेश में फिर से सत्ता में आने पर अपने खर्चे पर जाति आधारित जनगणना कराएगी। खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इसका ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि विकास योजनाओं को सही मायने में आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जाति आधारित जनगणना बहुत जरूरी है। वर्मा ने बताया कि जाति आधारित जनगणना को लेकर सपा का नजरिया बिल्कुल साफ है। उन्होंने कहा कि सपा 'जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी' के मूल मंत्र पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा जाति आधारित जनगणना कराने को लेकर उत्साहजनक संकेत नहीं दे रही है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से ऐन पहले तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में अपने बयान में कहा था कि सरकार जाति आधारित जनगणना की तैयारी कर रही है मगर अब उसकी मंशा साफ नहीं है। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में 10 पार्टियों के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इन सभी दलों ने जाति आधारित जनगणना की आवश्यकता पर एक स्वर में बात की और जोर देकर कहा कि विभिन्न जातियों संबंधी आंकड़े प्रभावी विकास योजनाएं बनाने में मदद करेंगे क्योंकि उनमें से कई को उनकी वास्तविक जनसंख्या के अनुरूप अब तक लाभ नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील