लाइव न्यूज़ :

Cash For Query: महुआ मोइत्रा ने कहा, "संसदीय समिति मुझे पेशी के लिए मजबूर कर रही है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 1, 2023 11:34 IST

संसद में पैसे लेकर कथिततौर पर सवाल पूछने के आरोपों का सामना कर रहीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि आरोपों की जांच कर रही संसद की समिति जबरन उनकी पेशी चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देमहुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि संसद की समिति जबरन उनकी पेशी चाहती हैमहुआ का आरोप है कि उन्होंने पेशी की तारीख बढ़ाने की मांग की थी लेकिन उसे खारिज कर दिया गयामहुआ मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने संसद में अडानी समूह के बारे में सवाल पूछने के लिए पैसे लिये

कोलकाता:संसद में पैसे लेकर कथिततौर सवाल पूछने के आरोपों का सामना कर रहीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि आरोपों की जांच कर रही संसद की समिति जबरन उनकी पेशी चाहती है।

सांसद मोइत्रा ने संसदीय समिति को दो पन्नों का एक खत लिखा है, जिसमें उन्होंने समिति पर कैश-फॉर-क्वेरी मामले में समन जारी करने के आदेश को मीडिया में लीक करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से 'जिरह' करने की मांग की है।

महुआ मोइत्रा पर आरोप है कि अडानी समूह के बारे में संसद में सवाल पूछने के बदले रिश्वत ली और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया।

महुआ ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "चूंकि एथिक्स कमेटी ने मीडिया को मेरा समन जारी करना उचित समझा, इसलिए मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि मैं भी कल अपनी सुनवाई से पहले समिति को अपनी ओर से एक पत्र जारी करूं।"

इसके साथ ही मोइत्रा ने आरोप लगाया कि उन्होंने लोकसभा की आचार समिति से मामले की सुनवाई की तारीख बढ़ाने का अनुरोध किया था लेकिन बावजूद उसके उन्हें समिति के सामने पेश होने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

तृणमूल सांसद मोइत्रा ने लोकसभा की आचार समिति पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बसपा सांसद दानिश अली पर असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल के संबंध में एक अलग मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद बिधूड़ी और बसपा सांसद दानिश अली के मामले में संसदीय समिति ने भाजपा सांसद के लिए 'अलग दृष्टिकोण' अपनाया था।

टॅग्स :महुआ मोइत्राTrinamool CongressसंसदBJPParliament
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब