लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ के कुंभ में नहाने पर टिप्पणी को लेकर फंस सकते हैं शशि थरूर, पटना में केस दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2019 19:35 IST

योगी सरकार में ऐसा पहली बार हुआ जब राजधानी लखनऊ के बाहर प्रयागराज में यूपी कैबिनेट की बैठक हुई. इसके बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट ने कुंभ स्नान किया. कुंभ स्नान की योगी आदित्यनाथ की फोटो सोशल मीडिया पर खूब छाई थी. 

Open in App

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अपनी विवादित टिप्पणी के कारण मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. पटना के सीजेएम कोर्ट में उनके विरुद्ध केस दर्ज करवाया गया है. हिन्दुओं की भावना को आहत करने के आरोप में राजीव सिन्हा ने ये मामला दर्ज करवाया है और इस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी. 

यहां बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता ने गंगा और कुंभ को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. शशि थरूर ने योगी आदित्यनाथ के कुंभ में नहाने पर भी टिप्पणी करते हुए कहा था 'गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं. इस संगम में सब नंगे हैं! जय गंगा मैया की!' 

दरअसल, योगी सरकार में ऐसा पहली बार हुआ जब राजधानी लखनऊ के बाहर प्रयागराज में यूपी कैबिनेट की बैठक हुई. इसके बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट ने कुंभ स्नान किया. कुंभ स्नान की योगी आदित्यनाथ की फोटो सोशल मीडिया पर खूब छाई थी. 

शशि थरूर ने योगी आदित्यनाथ की कुंभ स्नान वाली फोटो ट्वीट पर शेयर किया और लिखा कि 'इस संगम में सब नंगे हैं.' अभी तक कुंभ में सिर्फ योगी यादित्यनाथ ही नहीं, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं.

टॅग्स :शशि थरूरयोगी आदित्यनाथकुम्भ मेलाबिहारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है