लाइव न्यूज़ :

नोएडा में ठगी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 30, 2021 23:53 IST

Open in App

नोएडा में एक व्यक्ति ने चार लोगों के खिलाफ उससे एक करोड़ 60 लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज कराया है। थाना सेक्टर 24 के प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मोरना गांव में रहने वाले बाबूराम शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता को 2014 में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा मिला था। सिंह ने बताया कि इसी बीच राजेश सेठ, राधेश्याम सेठ, जयेश सेठ और ब्रजवीर उसके संपर्क में आए और उन्होंने बताया कि वे गुलावली गांव में प्राइड सिटी के नाम से प्रोजेक्ट चला रहे हैं और आरोपियों ने अच्छे मुनाफे का लालच देकर उससे एक करोड़ 60 लाख रुपए ले लिए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर पैसे ठग लिए तथा बार-बार मांगने के बावजूद भी धन नहीं लौटाया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला अदालत के आदेश के बाद दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकरंट लगने से एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर