लाइव न्यूज़ :

रियल एस्टेट डेवलपर से ठगी करने के आरोप में भाजपा नेता कंवर सिंह तंवर पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली पुलिस ने भाजपा नेता कंवर सिंह तंवर के खिलाफ एक रियल एस्टेट डेवलपर से 65 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह जानकारी मंगलवार को अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अदालत के निर्देश पर 23 अगस्त को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस ने बताया कि उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासभंजन) और 420 (ठगी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के मुताबिक, ब्रह्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा के गुड़गांव में एकीकृत टाउनशिप के विकास के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में थी। इसमें कहा गया है कि जमीन अधिग्रहण करने के लिए कंपनी ने राजन गुप्ता को सहयोग के लिए नियुक्त किया था।

गुप्ता ने 2008-2009 में तंवर को कंपनी से जोड़ा और आरोपी ने दावा किया कि उनके पास, उनकी कपंनियों एवं सहायक कंपनियों के पास इलाके में काफी जमीन है। प्राथमिकी के अनुसार उन्होंने कुल 105 एकड़ जमीन 3.30 करोड़ प्रति एकड़ के हिसाब से कंपनी को देने के सभी अधिकार हस्तांरित करने की पेशकश की।

इसमें कहा गया है कि समझौते के तहत ब्रह्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड ने आरोपी एवं उसके सहायकों या कंपनियों को 63 एकड़ जमीन के सभी अधिकार हस्तांतरित करने के लिए 84 करोड़ 35 लाख रुपये का भुगतान किया।

प्राथमिकी में कहा गया है कि समझौते के अनुरूप आरोपी ने अपना काम नहीं किया और उनके तथा कंपनी के बीच 63 एकड़ जमीन के अधिकार हस्तांतरण को लेकर विवाद पैदा हो गया।

कंपनी ने 63 एकड़ जमीन के सभी अधिकार हस्तांतरित करने के लिए आरोपी को कुल 210.18 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जबकि अभी तक आरोपी ने कंपनी को केवल 48 एकड़ जमीन हस्तांतरित की है।

प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी को ब्रह्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड को 51.43 करोड़ रुपये का भुगतान करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?