लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी, वारिस पठान और BJP नेता कपिल मिश्रा पर तेलंगाना में दर्ज हुआ केस, जानें तीनों नेता पर क्या है आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 13, 2020 12:13 IST

नागरिकता संशोधन कानून CAA को लेकर दिल्ली में भड़की हिंसा में राजनीतिक दलों के नेताओं के भड़काऊ बयान सामने आए थे। जिसमें कपिल मिश्रा और असदुद्दीन ओवैसी का भी नाम था।

Open in App

हैदराबाद:  तेलंगाना में दो धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और वारिस पठान और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बालकिशन राव नामधारी नाम के एक शख्स ने कल (12 मार्च) को शिकायत दर्ज कराई थी। पिछले महीने एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने साम्प्रदायिक टिप्पणी की थी। इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी और कपिल मिश्रा पर दिल्ली हिंसा के दौरान हेट स्पीच के आरोप लगे थे। लेकिन कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

Telangana: Case registered against AIMIM leaders Asaduddin Owaisi&Waris Pathan & BJP leader Kapil Mishra, on charges of promoting enmity between two religious communities. The complaint was filed by one Balkishan Rao Namdhari, yesterday. (File pics) pic.twitter.com/W2D0n8cUa4— ANI (@ANI) March 13, 2020

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने पिछले महीने साम्प्रदायिक टिप्पणी की थी,जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। उत्तर कर्नाटक के कलबुर्गी में 16 फरवरी को संशोधित नागरिकता कानून विरोधी रैली को संबोधित करते हुए मुंबई से एआईएमआईएम के पूर्व विधायक पठान ने कथित तौर पर कहा था, ‘‘हमें एक साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। हमें आजादी लेनी होगी, जो चीजें मांगकर नहीं मिलती उसे छीनना पड़ता है, याद रखिए...हम 15 करोड़ हो सकते है लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं।’’

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा पर भी दिल्ली हिंसा में लोगों को भड़काने का आरोप लगा है। जिस मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हो रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने फिलहाल कपिल मिश्रा के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। 

टॅग्स :कपिल मिश्रअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे