लाइव न्यूज़ :

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और परिजनों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 19, 2021 19:56 IST

Open in App

एटा (उप्र) 19 सितंबर उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और उनके परिजनों के खिलाफ लूट समेत कई सुसंगत धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रविवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।

एटा के अलीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला सजला देवी की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव एवं विनोद यादव, रामखिलाडी और रामलला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि सजला देवी ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि दो जून को डॉक्टर को दिखाकर दवा लेकर वह घर वापस लौट रही थी तभी जुगेंद्र यादव और उनके परिवार के लोगों ने उसे ने घेर लिया और हथियारों की नोक पर अकबरपुर कोट पर सात हजार रुपये लूट लिये।

पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि पिछले पंचायत चुनाव में जुगेंद्र सिंह यादव की पत्नी रेखा यादव सपा उम्मीदवार के रूप में एटा की जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'