लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में आदिवासी को घसीटकर हत्या करने का मामला: चार आरोपियों के अवैध मकान ढहाए गए!

By भाषा | Updated: August 29, 2021 22:03 IST

Open in App

सड़क हादसे से संबंधित विवाद में गत 26 अगस्त को 40 वर्षीय एक आदिवासी को पिकअप वाहन से बांधकर घसीटने व मौत के घाट उतारने के मामले में मध्य प्रदेश की नीमच पुलिस ने चार आरोपियों के अवैध मकानों को चिह्नित कर रविवार को ढहा दिया।

इन आरोपियों ने बृहस्पतिवार को जिले के नीमच-सिंगोली रोड स्थित अथवा कलां फंटे के पास आदिवासी कन्हैयालाल भील को पीटने के साथ-साथ पिकअप वाहन से बांधकर घसीटा था, जिससे उसकी मौत को गई थी।नीमच जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि सिंगोली में जो दुखद घटनाक्रम हुआ है, उसमें अभी तक आठ लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया गया है।

इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि रविवार को पुलिस व प्रशासन के अमले ने मौके पर पहुंचकर छीतरमल गुर्जर, महेंद्र गुर्जर एवं दो अन्य आरोपियों के अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया।

वर्मा ने कहा कि जो भी इस तरह की विपरीत मानसिकता वाले लोग हैं, उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि त्वरित अदालत में मुकदमा चलाकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :Madhya Pradeshनीमचशिवराज सिंह चौहानneemuch-acShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'