लाइव न्यूज़ :

आय से अधिक संपत्ति का मामला: आयकर विभाग के पूर्व अधिकारी को तीन साल की कठोर कारावास

By भाषा | Updated: February 24, 2021 18:15 IST

Open in App

मुंबई, 24 फरवरी सीबीआई की एक विशेष अदालत ने आयकर विभाग के एक सेवानिवृत्त निरीक्षक को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर तीन साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

आयकर विभाग के निरीक्षक रह चुके लीलाधर बंगेरा (67) ने 59.89 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति अर्जित की थी, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक पाई गई।

विशेष न्यायाधीश ए एस सैयद ने मंगलवार को बंगेरा को सजा सुनाई। हालांकि, इसके बाद उन्होंने सजा का क्रियान्वयन चार हफ्तों के लिए स्थगित कर दी, ताकि बंगेरा फैसले को चुनौती देने के लिए उच्च न्यायालय का रुख कर सकें।

अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश रचने) और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोषी पाया।

अदालत ने आरोपी पर 16,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सात अक्टूबर 2011 को बंगेरा और उनकी पत्नी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया थाा।

बंगेरा की पत्नी भारत सरकार के उपक्रम एमएमटीसी लिमिटेड में कार्यरत हैं। दंपती ने नौकरी के दौरान अपनी आय 17.2 लाख रुपये से कहीं अधिक 77.21 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित की।

अभियोजन ने आरोप लगाया कि उन्होंने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक एवं 59.89 लाख रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की।

मुकदमे के दौरान नवंबर 2016 में बंगेरा की पत्नी का निधन हो गया और उनके खिलाफ मामला बंद हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा