लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कथित फोन टैपिंग का मामला राज्यसभा में उठा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 12:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च राजस्थान में कथित फोन टैपिंग का मुद्दा शुक्रवार को राज्यसभा में उठा जिसे लेकर सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस सदस्यों के बीच थोड़ी देर के लिए नोकझोंक भी हुई।

शून्यकाल के दौरान भाजपा के भूपेन्द्र यादव ने इस मामले को उठाया और इसे भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम का उल्लंघन करार देते हुए इस पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम के तहत बिना नियमों का पालन किए किसी भी व्यक्ति का टेलीफोन टैप नहीं किया जा सकता है। राजस्थान के छह करोड़ नागरिक, वहां का मीडिया, वहां के विपक्षी दल और उसके साथ-साथ कांग्रेस के भी कुछ नेताओं का दर्द बयान करना चाहता हूं। वहां के मुख्यमंत्री के ओएसडी द्वारा उनका (कुछ नेताओं का) ऑडियो टैप किया गया।’’

इसे संवैधानिक अधिकार से जुड़ा विषय बताते हुए यादव ने कहा कि आखिर देश के नागरिकों के टेलीफोन किस प्रकार से टैप किए जा सकते हैं।

यादव द्वारा इस मामले को उठाए जाने पर कांग्रेस के सदस्यों ने आपत्ति जताई और इसके मद्देनजर राज्यसभा के सभापति ने कहा कि सदन में किसी के खिलाफ या किसी राज्य सरकार के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस और भाजपा सदस्यों के बीच थोड़ी देर तक चली नोकझोंक के बीच यादव ने कहा कि वह नागरिकों के अधिकारों का मुद्दा उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान की छह करोड़ जनता, वहां का लोकतंत्र, वहां की लोकतांत्रिक व्यवस्था और वहां के कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं की निजता का अधिकार संविधान में दिया गया है उसे खंडित किया जा रहा है। इस देश में हर नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। जिस प्रकार से पूरे देश में कांग्रेस के नेताओं और कांग्रेस की सरकारों के द्वारा टेलीफोन टैप किए जा रहे हैं, आप कम से कम सभी लोगों को संरक्षण दें। उनकी निजता को संरक्षण दें। जिस प्रकार से अवैध तरीके से लोगों के टेलीफोन टैप किए जा रहे हैं उस पर रोक लगाई जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम