लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक के घर पथराव करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 28, 2021 18:07 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 28 जनवरी जिले में भाजपा विधायक के घर पर ग्रामीणों द्वारा किये गये पथराव के मामले में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए दो दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है ।

पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया 26 जनवरी की शाम को थाना सदर बाजार के चिन्नोर ग्राम स्थित विधायक के कार्यालय के सामने गली में कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे और जब उन्हें मना किया गया तो उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी।

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से प्रवीण ने बताया कि इसके बाद वही के पूर्व प्रधान गंगाराम अपने दो दर्जन साथियों के साथ आए और विधायक चेतराम के लिये जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके आवास तथा कार्यालय पर पथराव किया।

भारतीय जनता पार्टी के पुआया के विधायक चेतराम के पुत्र नीरज ने थाना सदर बाजार में इस आशय का मामला दर्ज कराया है ।

26 जनवरी को ही विधायक पुत्र का उनकी गली में कुछ लोगों से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद मारपीट हुई थी। इस मामले में विधायक पुत्र नीरज के विरुद्ध शंकर कुमार ने थाना सदर बाजार में मामला दर्ज कराया था।

पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के उपरांत जो भी दोषी होगा उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा