लाइव न्यूज़ :

शिक्षिका का यौन शोषण करने के आरोपी कालीन व्यावसायी ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 21:50 IST

Open in App

भदोही (उप्र), छह जनवरी शादी का झांसा देकर आठ साल तक एक शिक्षिका का कथित तौर पर यौन शोषण करने वाले कालीन व्यावसायी ने मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उसे 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि इससे पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष की अदालत ने बलात्कार के फरार आरोपी वाजिद को गिरफ्तार करने के लिए दो जनवरी को गैर जमानती वारंट जारी किया था।

भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बुधवार को बताया कि निजी स्कूल में पढ़ाने वाली 30 वर्षीय महिला ने 28 अप्रैल 2019 को मुकदमा दर्ज कराया कि 2011 में वह कालीन निर्यातक वाजिद अली के संपर्क में आई और वाजिद ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार बलात्कार किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में शिक्षिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी तब से फरार था। उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष की अदालत ने इस साल दो जनवरी को उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

आरोपी ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा