लाइव न्यूज़ :

भागीरथी में कार गिरी, दो शिक्षक लापता

By भाषा | Updated: October 3, 2021 21:28 IST

Open in App

उत्तरकाशी, तीन अक्टूबर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डुंडा तहसील में एक कार के अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में गिर जाने से उसमें सवार दो शिक्षक लापता हो गए।

डुंडा पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि देवीधार-रनाड़ी मोटर मार्ग पर हिटाणू के पास एक कार अनियंत्रित होकर भागीरथी में गिर गई। उन्होंने कहा कि कार में दो शिक्षक सवार थे जिनका हादसे के बाद से पता नहीं चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने तलाश और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

मिली जानकारी के अनुसार, लापता हुए दोनों शिक्षक मांजफ गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए थे और सुबह वापस टिहरी जा रहे थे।

दोनों शिक्षक सरकारी स्कूल में पढ़ाते थे और उनकी पहचान बुद्धिलाल (39) तथा बिजेंद्र जोशी (40) के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'