लाइव न्यूज़ :

कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में हो सकते हैं शामिल, पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का भी होगा विलय: सूत्र

By विनीत कुमार | Updated: July 1, 2022 15:47 IST

कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनकी पार्टी का भी विलय होगा। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है। अमरिंदर सिंह अभी पीठ की सर्जरी के लिए लंदन में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलंदन से लौटने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।89 साल के अमरिंदर अभी पीठ की सर्जरी के लिए लंदन में हैं, शनिवार को हुआ था सफल ऑपरेशन।अमरिंदर सिंह ने पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी और फिर नई पार्टी बनाकर भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था।

चंडीगढ़: पिछले साल कांग्रेस छोड़ने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। 89 साल के अमरिंदर अभी पीठ की सर्जरी के लिए लंदन में हैं। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह उनके भारत लौटने के बाद वे अपनी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का भाजपा में विलय कर सकते हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमरिंदर सिंह की सर्जरी के बाद उनसे बात की थी। पीएम मोदी ने अमरिंदर सिंह को फोन कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली थी। अमरिंदर की शनिवार को लंदन के एक अस्पताल में रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी हुई थी। 

कांग्रेस से निकलने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी- पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बनाई थी। पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी ने इस बार भाजपा के साथ गठबंधन में पंजाब का विधानसभा चुनाव लड़ा था। 

पिछले साल अमरिंदर सिंह ने पंजाब में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में कहा था नेतृत्व द्वारा तीन बार उन्हें अपमानित किया गया और अब और नहीं सह सकते।

तीन बार मुख्यमंत्री रहे अमरिंदर सिंह ने तब इनकार किया था कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी शुरू की। उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि, कैप्टन अमरिंदर पटियाला सीट से हार गए और यहां तक ​​कि अपनी जमानत भी जब्त कराने से नहीं बचा सके।

चुनाव के बाद से कांग्रेस के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी पार्टी छोड़ी है और पंजाब में भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी शामिल हैं। हालांकि अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर पटियाला से कांग्रेस सांसद बनी हुई हैं। खबरें ये भी हैं कि पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर ने कथित तौर पर भाजपा से उनकी बेटी जय इंदर कौर को उनकी लोकसभा सीट से मैदान में उतारने का आग्रह किया है।

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहपंजाबभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप