लाइव न्यूज़ :

पुणे, किरकी, देवलाली में छावनी बोर्ड अस्पताल अब समर्पित कोविड केंद्र

By भाषा | Updated: April 30, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल महाष्ट्र के पुणे, किरकी और देवलाली में छावनी बोर्ड द्वारा संचालित अस्पतालों को अब कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिये समर्पित कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि यहां कुल 304 बिस्तर उपलब्ध होंगे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पुणे, किरकी और देवलाली में 304 बिस्तरों के साथ छावनी बोर्ड द्वारा संचालित अस्पतालों को कोविड अस्पताल के तौर पर समर्पित किया गया है।” बयान में बताया गया कि देहूरोड में एक समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र तैयार है और जल्द ही काम शुरू कर देगा, जबकि किरकी में सामान्य अस्पताल में छह आईसीयू बिस्तरों के साथ सुविधा तैयार की जा रही है।

बयान के मुताबिक 37 छावनी बोर्डों में ऑक्सीजन सहायता की सुविधा उपलब्ध है और उनके पास फिलहाल 658 सिलेंडरों का स्टॉक है।

भारत में 62 छावनियों में करीब 20 लाख लोग रहते हैं। फिलहाल 62 में से 39 छावनी बोर्ड में 1240 बिस्तरों के साथ सामान्य अस्पताल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि सभी 39 छावनी बोर्ड सामान्य अस्पतालों में बुखार के लिये क्लीनिक स्थापित किये गए हैं जहां कोविड-19 के लक्षण वाले मरीजों को नामित कोविड उपचार केंद्रों में भेजा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?