लाइव न्यूज़ :

असम में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए किसी दल के साथ गठबंधन के बारे में फिलहाल कुछ नहीं कह सकते : कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 7, 2021 18:47 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात सितंबर कांग्रेस की असम इकाई ने मंगलवार को यह बताने से इंकार कर दिया कि वह राज्य में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए दूसरे दलों के साथ गठबंधन करेगी अथवा नहीं। हालांकि इसने कहा कि राज्य नेतृत्व महागठबंधन में बने रहने के खिलाफ है। इस वर्ष की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने महागठबंधन का नेतृत्व किया था।

विधायकों के निधन और इस्तीफे के कारण विधानसभा की पांच सीटें खाली हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री बनने वाले एक विधायक ने अभी तक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।

बोरा ने इस वर्ष विधानसभा चुनाव में हारे उम्मीदवारों के साथ बैठक से पहले यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजनीति में साथ काम करने को लेकर कुछ भी मुकम्मल नहीं होता है। हम यह नहीं कह सकते हैं कि राजनीति में दोस्ती या गठबंधन के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।’’

यह पूछने पर कि क्या कांग्रेस उपचुनावों के लिए कोई गठबंधन करेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल हां या ना नहीं कह सकते हैं। वर्तमान में हम उन सीटों पर अपनी पार्टी का आधार मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं जहां उपचुनाव होने वाले हैं।’’

कांग्रेस के दो और एआईयूडीएफ के एक विधायक विधानसभा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। यूनाईटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के एक-एक विधायक का निधन हो गया। छठी सीट तब खाली होने की संभावना है जब पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल इस्तीफा देंगे, क्योंकि वह केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़