लाइव न्यूज़ :

जिस मोदी सरकार को मैंने समर्थन दिया उसी ने मेरे बेटे को देश निकाला दे दिया: तवलीन सिंह

By विनीत कुमार | Updated: November 9, 2019 11:48 IST

तवलीन सिंह ने अपने लेख में लिखा है कि उन्होंने गृह मंत्रालय से भी इस संबंध में बात करने की कोशिश की लेकिन उन्हे नजरअंदाज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतवलीन सिंह ने कहा- कई बार गृह मंत्रालय से बात करने की कोशिश की लेकिन नजरअंदाज किया गयालेखक आतिश तासीर का ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया का दर्जा रद्द करने पर विवाद

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से लेखक आतिश तासीर का ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) का दर्जा रद्द किये जाने पर पत्रकार तवलीन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया रखी है। तवलीन सिंह ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के लिए लिखे लेख में कहा है कि जिस प्रधानमंत्री को उन्हें खुले तौर पर समर्थन दिया उन्हीं की सरकार ने उनके बेटे को देश से निर्वासित कर दिया है। 

तवलीन सिंह ने लिखा है, गृह मंत्रालय की ओर से जब तीन महीने पहले नोटिस आया, 'आतिश के बारे में ये पूछने के लिए कि क्यों नहीं ओसीआई के तौर पर उनका दर्जा रद्द नहीं किया जाए क्योंकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उनके पिता पाकिस्तानी थे। मेरी पहली प्रतिक्रिया ये थी कि मैंने गृह मंत्रालय से बात की।'

तवलीन के अनुसार, 'मुझे लगा कि कुछ गलतफहमी हुई है और मैं इसे आशंका को साफ करना चाहती थी। मैं उन्हें एक दस्तावेज दिखाना चाहती थी कि मैं जब आतिश को भारत में रहने के लिए 1982 में लाना चाहती थी तो मैं उनकी एकमात्र गार्जियन थी। उन्हें 18 साल की उम्र तक इजाजत दी गई।'

तवलीन ने साथ ही लिखा है, 'उनके (आतिश तासीर) पिता का नाम उस हलफनामे पर था जिसपर मैंने हस्ताक्षर किया था। जब वे 18 साल के हुए, 'मैंने एक और अनिश्चितकालीन वीजा के लिए अप्लाई किया और अधिकारियों से सुझाव मिला कि पीआईओ कार्ड हासिल किया जाए। मैंने यही किया और किसी ने तब ये नहीं पूछा कि उनके पिता पाकिस्तानी हैं। किसी भी केस में ये अप्रासंगिक है क्योंकि न ही आतिश और न ही मैं उसके पिता के साथ संपर्क में थे। मुझे लगता है कि मैंने मैंने गृह मंत्री को ये सब बताया तो वे समर्थन करेंगे।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत