यूक्रेन संकट: क्या हम पुतिन से युद्ध रोकने के लिए कह सकते हैं? सीजेआई ने आश्चर्य जताते हुए पूछा

By विशाल कुमार | Published: March 3, 2022 12:35 PM2022-03-03T12:35:12+5:302022-03-03T12:49:27+5:30

सीजेआई एनवी रमना ने कहा कि सोशल मीडिया पर मैंने कुछ वीडियो देखे जिसमें कहा जा रहा था कि सीजेआई क्या कर रहे हैं! क्या मैं रूस के राष्ट्रपति को युद्ध रोकने का निर्देश दे सकता हूं।

can-we-ask-russia-vladimir-putin-to-stop-war cji-nv-ramana-on-plea-to-rescue-indians-from-ukraine | यूक्रेन संकट: क्या हम पुतिन से युद्ध रोकने के लिए कह सकते हैं? सीजेआई ने आश्चर्य जताते हुए पूछा

यूक्रेन संकट: क्या हम पुतिन से युद्ध रोकने के लिए कह सकते हैं? सीजेआई ने आश्चर्य जताते हुए पूछा

Highlightsसीजेआई एनवी रमना यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने की याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं।सीजेआई ने कहा कि मैंने कुछ वीडियो देखे जिसमें कहा जा रहा था कि सीजेआई क्या कर रहे हैं!उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है। भारत सरकार अपना काम कर रही है।

नई दिल्ली: रूसी हमले का सामना कर रहे यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने की याचिका पर सुनवाई कर रहे देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए आश्चर्य जताया कि क्या वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से युद्ध रोकने के लिए कह सकते हैं।

सीजेआई रमना ने कहा कि सोशल मीडिया पर मैंने कुछ वीडियो देखे जिसमें कहा जा रहा था कि सीजेआई क्या कर रहे हैं! क्या मैं रूस के राष्ट्रपति को युद्ध रोकने का निर्देश दे सकता हूं।

सीजेआई ने यूक्रेन की सीमाओं पर कथित तौर पर फंसे 200 से अधिक भारतीय छात्रों को बचाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है। भारत सरकार अपना काम कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने बाद में अटॉर्नी जनरल से रोमानिया सीमा के पास यूक्रेन में फंसे भारतीय मेडिकल छात्रों को निकालने में मदद करने को कहा।

इससे पहले आज भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों देशों के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें खारकीव में भारतीय छात्रों को बंधक बनाये जाने बात कही गई है। भारत ने कहा कि उसे किसी छात्र के बंधक बनाए जाने की स्थिति का सामना करने जैसी कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन प्रशासन से आग्रह किया गया है कि खारकीव एवं आसपास के क्षेत्रों से छात्रों को बाहर निकालकर देश के पश्चिमी हिस्से में ले जाने के लिये विशेष ट्रेन की व्यवस्था करें।

वहीं, उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा की।

बीते मंगलवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा था कि करीब 8000 भारतीय जिसमें मुख्य रूप से छात्र हैं, अभी भी यूक्रेन में फंसे है। हालांकि, उसके बाद भारत ने अपना प्रयास बढ़ाते हुए वायुसेना को तैनात कर दिया है।

Web Title: can-we-ask-russia-vladimir-putin-to-stop-war cji-nv-ramana-on-plea-to-rescue-indians-from-ukraine

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे