लाइव न्यूज़ :

अदालत परिसर में नहीं दी जा सकती धार्मिक गतिविधि की इजाजत: न्यायाधीश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 26, 2018 05:59 IST

वडोदरा के जिला न्यायाधीश जे सी दोशी ने स्थानीय बार एसोसिएशन से कहा है कि वह अदालत परिसर में किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि की अनुमति ना दें। उन्होंने कहा कि यह ‘‘धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों ’’ का उल्लंघन करता है।

Open in App

वडोदरा, 26 मई। वडोदरा के जिला न्यायाधीश जे सी दोशी ने स्थानीय बार एसोसिएशन से कहा है कि वह अदालत परिसर में किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि की अनुमति ना दें। उन्होंने कहा कि यह ‘‘धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों ’’ का उल्लंघन करता है। 

दोशी ने बड़ौदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नलिन पटेल को लिखे एक पत्र में यह कहा। उन्होंने यह तब कहा है जब अदालत की नव निर्मित इमारत में दो कमरों को मुस्लिमों वकीलों द्वारा नमाज पढ़ने के लिए खोला गया। 

उन्होंने पत्र में लिखा , ‘‘चूंकि न्यायपालिका भारत का प्रतिनिधित्व करती है तो किसी एक धर्म की प्रतीकविद्या को दर्शाना धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन होगा। ’’ पटेल ने मीडिया से यह पत्र साझा किया।

बता दें कि इससे पहले हरियाणा के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज ने नमाज को लेकर कहा था कि ओकैजनली अगर किसी को नमाज पढ़ना है तो पढ़ सकता है  ये धर्म की आजादी है, लेकिन किसी जगह को कब्जा करने की नियत से नमाज पढ़ना गलत है। उसकी इजाजत नहीं दी जा सकती। 

गौरतलब है कि, मुसलमानों द्वारा नमाज पढ़ने को लेकर ताजा विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ हिंदुत्ववादी गुटों ने पिछले दिनों गुरुग्राम में खुली जगह पर नमाज पढ़ने का विरोध किया था। इन गुटों का आरोप था कि जमीन पर कब्जा करने के लिए कुछ लोग खुली जगह पर नमाज पढ़ते हैं। इन गुटों ने मांग की थी कि खुली जगहों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगायी जाए।  

टॅग्स :कोर्टगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप