लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के लिये प्रचार अभियान थमा, एक दिसंबर को मतदान

By भाषा | Updated: November 29, 2020 19:54 IST

Open in App

हैदराबाद, 29 नवंबर ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव के लिये प्रचार अभियान रविवार शाम छह बजे थम गया और अब एक दिसंबर को मतदान होना है।

चौबीस विधानसभा क्षेत्रों में जीएचएमसी के 150 वार्डों के लिए होने वाले चुनाव में 1,122 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव के लिये पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 74.67 लाख से अधिक है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह समेत शीर्ष नेताओं ने पार्टी के लिये प्रचार किया जबकि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के लिये प्रचार का जिम्मा संभाला।

तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी और वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिये प्रचार किया।

हैदराबाद से लोकसभा सांसद तथा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन औवेसी तथा उनके भाई विधायक अकबरुद्दीन औवेसी ने भी कई रैलियां कीं।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 28 नवंबर को यहां जनसभा को संबोधित कर शहर के विकास के लिये पार्टी की प्रतिबद्धताओं का भी उल्लेख किया।

केन्द्रीय मंत्रियों अमित शाह, स्मृति ईरानी, राज्य मंत्री किशन रेड्डी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने मुख्य रूप से टीआरएस के ''परिवार राज'' और एआईएमआईएम के साथ ''गुपचुप'' गठबंधन पर हमला बोला।

गृह मंत्री अमित शाह ने आज यहां एक रोड शो में हिस्सा लिया। उन्होंने सत्तारूढ़ टीआरएस पर हमला बोलते हुए कहा कि तेलंगाना के लोग सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति और ओवेैसी के बीच गठबंधन से नाराज हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि शहर में इस बार में भाजपा का मेयर निर्वाचित होगा।

इससे पहले तेलंगाना के डीजीपी महेन्द्र रेड्डी ने कहा था कि जीएचएमसी चुनाव के लिये 51,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है।

नगर निकाय चुनाव के लिये मतदान एक दिसंबर को सुबह सात बजे शुरु होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। चार दिसंबर को मतगणना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?