लाइव न्यूज़ :

कोविड दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले कैफे में छापा, पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 20, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक अवैध रेस्तरां सह बार में पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के खिलाफ कोविड—19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुये पार्टी आयोजित करने और कम उम्र के लोगों को शराब परोसने का आरोप है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रीत विहार के अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) एवं स्थानीय थाना प्रभारी की अगुवाई में एक पुलिस दल ने संयुक्त रूप से शनिवार को एक अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि जिस वक्त छापेमारी की गयी उस वक्त वहां हुक्का पार्टी चल रही थी।

पुलिस ने कहा कि स्कोन किंग कैफे और रेस्तरां के नाम से मशहूर यह अनधिकृत भोजनालय न्यू राजधानी एन्क्लेव में स्थित डीडीए कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जगह को सील कर दिया गया है और गिरफ्तार लोगों में उसका मालिक भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि जुर्माना लगाया गया है और विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा