लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नरेंद्र मोदी सरकार ने 75 जिलों में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन के दिए निर्देश, अंतरराज्यीय बस सेवाएं भी की सस्पेंड

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 22, 2020 15:00 IST

Coronavirus: कैबिनेट सचिव ने आज राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ COVID-19की  स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की है। इस बैठक में फैसला लिया है कि जिन 75 जिलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं वहां 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के मद्देनजर (22 मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जनता कर्फ्यू' बुलाया, जिसके चलते पूरे देश की सड़कों, बाजारों, बस स्टैंडों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। कैबिनेट सचिव ने कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर समीक्षा है, जिसके बाद 75 जिलों में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन करने के निर्देश दिए गए हैं।  

कोरोना वायरस के मद्देनजर (22 मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जनता कर्फ्यू' बुलाया, जिसके चलते पूरे देश की सड़कों, बाजारों, बस स्टैंडों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। हर कोई अपने घर में मौजूद है और जरूरी कार्य की वजह से ही बाहर निकल रहा है। इस बीच कैबिनेट सचिव ने कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर समीक्षा है, जिसके बाद 75 जिलों में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन करने के निर्देश दिए गए हैं।  

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट सचिव ने आज राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ COVID-19की  स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की है। इस बैठक में फैसला लिया है कि जिन 75 जिलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं वहां 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया जाएगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं की अनुमति जी जाएगी। 31 मार्च तक के लिए अंतर-राज्य बस सेवाएं भी निलंबित की गई हैं।

बता दें,  गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को देश के नाम संबोधन में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 'संयम और संकल्प' का आह्वान करते हुए देशवासियों से रविवार को 'जनता कर्फ्यू' का पालन करने को कहा था। उन्होंने टीवी पर प्रसारित करीब 30 मिनट के संबोधन में कोरोना वायरस के खतरे पर जोर देते हुए लोगों से घरों के भीतर रहने और जितना संभव हो सके उतना घर से काम करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि दुनिया ने इतना गंभीर संकट पहले कभी नहीं देखा।  इधर, दिल्ली पुलिस ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों पर निकल रहे लोगों को फूल दिए और उनसे जनता कर्फ्यू के मद्देनजर घरों में रहने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से रविवार को 'जनता कर्फ्यू' का पालन करने की अपील की है। 

दिल्ली पुलिस ने 'जनता कर्फ्यू' को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए टि्वटर का भी सहारा लिया और लोगों से घरों में रहने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि जो लोग सड़कों पर निकल रहे हैं, उन्हें गुलाब देकर घरों में रहने की अपील की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) ईश सिंघल ने ट्वीट किया, 'हम सुरक्षा के मार्ग पर चल रहे हैं कृपया घर पर रहिए। पुलिसकर्मी वाहन चला रहे लोगों को फूल देकर उनसे घरों में रहने का अनुरोध कर रहे है। कृपया हमारा सहयोग कीजिए।'

टॅग्स :कोरोना वायरसजनता कर्फ्यूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?