लाइव न्यूज़ :

नागरिकता बिल: असम में भारी विरोध जारी, टल सकती है पीएम मोदी की जापानी पीएम शिंजो आबे के साथ गुवाहाटी में प्रस्तावित बैठक

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 12, 2019 09:20 IST

Modi-Abe annual summit: सीएबी को लेकर असम में जारी भारी विरोध प्रदर्शन की वजह से मोदी-शिंजो आबे की गुवाहाटी में प्रस्तावित बैठक टल सकती है

Open in App
ठळक मुद्देगुवाहाटी में होना था पीएम मोदी-जापानी पीएम का वार्षिक शिखर सम्मेलनसीएबी को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ये बैठक अब टल सकती है

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर असम में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सरकार गुवाहाटी में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली वार्षिक शिखर सम्मेलन को लेकर प्लान-बी तैयार कर रही है। 

हालांकि अभी तक गृह मंत्रालय ने इस शिखर बैठक के स्थल का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे गुवाहाटी में आयोजित किया जाना था। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को गुवाहाटी में भारत-जापान की बैठक के पोस्टरों को इसके लिए तैयार अस्थाई मंच को आग लगा दी। सूत्रों ने कहा कि अगर गुवाहाटी में बैठक की योजना रद्द होती है, तो मोदी-आबे की बैठक दिल्ली के हैदराबाद हाउस में होगी। 

ओडिशा में भी थी मोदी-आबे बैठक होने की अटकलें

इस बैठक के लिए ओडिशा के रूप में एक और जगह की चर्चा की जा रही थी, लेकिन ऐसा होने की संभावना नहीं है क्योंकि इस तैयारियों के लिए बहुत कम समय दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर बैठक ओडिशा में होगी तो इसे स्थागित करना पड़ेगा।   

वहीं सीएबी के मुद्दे पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने कहा कि इससे भारत के धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की छवि कमजोर होगी। मोमेन बुधवार को इन आरोपों को भी खारिज किया कि उनके देश में अल्पसंख्यकों को धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। मोमेन गुरुवार को छठे हिंद महासागर संवाद के लिए भारत आने वाले हैं। 

नागरिकता संशोधन बिल बुधवार को राज्यसभा में पास हो गया। इस बिल में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर 31 दिसंबर 2104 तक भारत आने वाले गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का प्रावधान है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019असमनरेंद्र मोदीअमित शाहशिंजो अबे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर