CAA Protest: डीजीपी ने कहा- यूपी में 24 घंटे में 6 प्रदर्शनकारियों की मौत, 50 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

By स्वाति सिंह | Published: December 20, 2019 07:16 PM2019-12-20T19:16:03+5:302019-12-20T20:37:19+5:30

जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान बिजनौर में गोली लगने से 2 युवक की मौत हो गई है, जबकि 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

CAA Protest: Violence in UP, 2 protesters killed in Bijnor, 6 people killed in UP so far | CAA Protest: डीजीपी ने कहा- यूपी में 24 घंटे में 6 प्रदर्शनकारियों की मौत, 50 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

बिजनौर में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई

Highlightsउत्तर प्रदेश में भड़की हिंसा में छह प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।बिजनौर में गोली लगने से 2 युवक की मौत हो गई है

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जारी प्रदर्शनों के दौरान छह लोगों के मारे जाने की खबर है। प्रदेश पुलिस प्रमुख ने 6 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने बताया कि प्रदेश के बिजनौर में दो लोग मारे गए हैं जबकि मेरठ, फिरोजाबाद और संभल में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है। लेकिन अधिकारियों ने कानपुर में भी एक व्यक्ति के मारे जाने की भी सूचना दी है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इन लोगों की मौत के कारण का पता चल पाएगा। अधिकारियों ने बताया कि राज्यव्यापी प्रदर्शन के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस पर गोलीबारी किये जाने की खबरें थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रबर बुलेट एवं आंसू गैस के गोले छोड़े। सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान 50 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शनों ने भयावह रूप ले लिया है। शुक्रवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में भड़की हिंसा में छह प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी राज्य पुलिस ने दी है।

जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान बिजनौर में गोली लगने से 2 युवक की मौत हो गई है, जबकि 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बिजनौर में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, जबकि संभल, फिरोजाबाद, मेरठ और कानपुर में एक-एक की मौत हो गई।

पुलिस की सक्रियता के बावजूद बिजनौर के साथ ही फिरोजाबाद, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बहराइच, मुजफ्फरनगर, कानपुर, उन्नाव, भदोही में भीड़ ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। कानपुर में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
 

Web Title: CAA Protest: Violence in UP, 2 protesters killed in Bijnor, 6 people killed in UP so far

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे