CAA Protest: विरोध प्रदर्शन में हिंसा, मेरठ में मरने वालों की संख्या हुई पांच

By भाषा | Published: December 22, 2019 12:37 PM2019-12-22T12:37:47+5:302019-12-22T12:37:47+5:30

मृतकों की पहचान मेरठ के मोहसिन, आसिफ, जहीर, आलिम और दिल्ली के आसिफ के तौर पर हुई है।

CAA Protest: Violence in protests, death toll in Meerut five | CAA Protest: विरोध प्रदर्शन में हिंसा, मेरठ में मरने वालों की संख्या हुई पांच

पीटीआई फोटो

Highlightsमेरठ में शुक्रवार को हुई हिंसा में 35 पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे इन मामलों में अभी तब 102 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान मेरठ में शुक्रवार को हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। आईजी आलोक सिंह ने रविवार सुबह ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मेरठ के मोहसिन, आसिफ, जहीर, आलिम और दिल्ली के आसिफ के तौर पर हुई है।

सिंह ने बताया कि मेरठ में शुक्रवार को हुई हिंसा में 35 पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इन मामलों में अभी तब 102 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आईजी के अनुसार फिलहाल इंटरनेट सेवाएं बंद है। ‘सोशल मीडिया लैब’ लगातार भड़काऊ पोस्ट पर नजर रख रही है। क्षेत्र में शांति के लिए थाना स्तर पर शांति कमेटियां भी गठित कर दी गई हैं, जिसमें स्थानीय संभ्रांत लोगों को भी शामिल किया गया है। 

Web Title: CAA Protest: Violence in protests, death toll in Meerut five

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे