लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: राजीव चौक, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो सहित 13 स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वार बंद

By भाषा | Updated: December 20, 2019 17:36 IST

डीएमआरसी ने ट्वीट किया है, ‘‘285 मेट्रो स्टेशनों में से वायलेट लाइन पर चावड़ी बाजार, लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट, पिंक लाइन पर जाफराबाद और मौजपुर..बाबरपुर तथा मजेंटा लाइन पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्टेशनों को सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर बंद कर दिया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देराजीव चौक, प्रगति मैदान और खान मार्केट स्टेशनों के भी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं।राजीव चौक पर लोग ट्रेन बदल सकेंगे। अन्य स्टेशनों पर मेट्रो सेवा सामान्य रूप से चल रही है। 

दिल्लीमेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शनों की आशंका के मद्देनजर शुक्रवार को शिव विहार सहित 13 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए। 

राजीव चौक, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के प्रवेश एवं निकास द्वारा बंद किए गए। राजीव चौक पर इंटरजेंच की सुविधा मिलती रहेगी। नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जनपथ और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशनों के गेट भी बंद किए गए।

मंडी हाउस में भी इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी। डीएमआरसी ने बताया कि जौहरी एन्क्लेव और दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। डीएमआरसी ने ट्वीट किया है, ‘‘285 मेट्रो स्टेशनों में से वायलेट लाइन पर चावड़ी बाजार, लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट, पिंक लाइन पर जाफराबाद और मौजपुर..बाबरपुर तथा मजेंटा लाइन पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्टेशनों को सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर बंद कर दिया गया है।’’

इनके अलावा राजीव चौक, प्रगति मैदान और खान मार्केट स्टेशनों के भी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। हालांकि राजीव चौक पर लोग ट्रेन बदल सकेंगे। अन्य स्टेशनों पर मेट्रो सेवा सामान्य रूप से चल रही है। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनमोदी सरकारमेट्रोदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां