लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: शिलांग से कर्फ्यू हटा, लोग क्रिसमस के लिए उपहार में बिजी, इंटरनेट एवं मेसेजिंग सेवा बहाल

By भाषा | Updated: December 22, 2019 12:43 IST

लोगों को आस-पास की दुकानों में जरूरत का सामान और क्रिसमस के लिए उपहार तथा वस्तुएं खरीदते देखा गया। राज्य की राजधानी की सड़कें सुबह से ही क्रिसमस की लाइटों और तोरण द्वारों से सजने लगीं।

Open in App
ठळक मुद्देसंशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के हिंसक हो जाने के बाद 12 दिसंबर से शहर के सदर और लुमदिएंजगरी थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ था।इन प्रदर्शनों में कई लोग घायल हो गए थे और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था।

मेघालय की राजधानी के किसी भी हिस्से से संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हिंसा या आगजनी की खबरें नहीं आने के मद्देनजर रविवार सुबह शिलांग से कर्फ्यू हटा लिया गया।

लोगों को आस-पास की दुकानों में जरूरत का सामान और क्रिसमस के लिए उपहार तथा वस्तुएं खरीदते देखा गया। राज्य की राजधानी की सड़कें सुबह से ही क्रिसमस की लाइटों और तोरण द्वारों से सजने लगीं। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के हिंसक हो जाने के बाद 12 दिसंबर से शहर के सदर और लुमदिएंजगरी थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ था।

इन प्रदर्शनों में कई लोग घायल हो गए थे और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से दिनभर के लिए निषेधाज्ञा से ढील दी जाती थी लेकिन कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए रात का कर्फ्यू लागू था। पूर्वी खासी हिल्स के जिलाधिकारी एम डब्ल्यू नोंगबरी ने कहा कि रविवार सुबह चार बजे से कर्फ्यू पूरी तरह हटा लिया गया।

फर्जी खबरों के प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट एवं मेसेजिंग सेवा पर एहतियात के तौर पर लगाई गई रोक को भी शुक्रवार रात बहाल कर दिया गया। मेघालय विधानसभा ने इस हफ्ते की शुरुआत में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव स्वीकार किया जिसमें केंद्र से राज्य में इनर लाइन परमिट बढ़ाने का दायरा बढ़ाने की अपील की गई है ताकि इस विवादित कानून के दायरे से राज्य को बाहर रखा जा सके। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनमोदीमेघालयअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप