CAA Protest: कल जयपुर में विरोध, सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो
By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 21, 2019 20:56 IST2019-12-21T08:13:18+5:302019-12-21T20:56:27+5:30
देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल देशव्यापी एनआरसी की कोई योजना नहीं है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब एनडीए सरकार की सहयोगी पार्टियों ने एनआरसी पर अपने हाथ खींच लिए हैं। जानें सभी बड़ी अपडेट्स... संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ यूपी में हुई हिंसा में 11 की मौत, आरजेडी ने किया बिहार बंद का आवाहन

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं (फाइल फोटो)
नागरिकता संशोधन कानून पर देशव्यापी प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में जामा मस्जिद इलाके में शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया लेकिन शाम तक दरियागंज इलाके में यह हिंसक हो गया। इस मामले में पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया था जिन्हें देर रात कोर्ट के आदेश के बाद छोड़ दिया गया। दूसरी तरफ पुलिस और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के बीच दिनभर कुत्ते-बिल्ली का खेल चला। आखिरकार चंद्रशेखर आजाद ने सरेंडर कर दिया। राष्ट्रीय जनता दल ने आज बिहार बंद का आवाहन किया है।
देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल देशव्यापी एनआरसी की कोई योजना नहीं है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब एनडीए सरकार की सहयोगी पार्टियों ने एनआरसी पर अपने हाथ खींच लिए हैं। इसमें नीतीश कुमार और चिराग पासवान शामिल हैं। सीएए का समर्थन करने वाले बीजेडी के नवीन पटनायक ने भी एनआरसी का विरोध किया है। पढ़िए शनिवार (21 दिसंबर) को इस मामले की सभी बड़ी अपडेट्स...
21 Dec, 19 : 08:41 PM
Jaipur Metro Rail Corporation Ltd: For safety and security reasons, Jaipur Metro services will remain suspended tomorrow from 8 AM to 2 PM. #Rajasthanhttps://t.co/BTXjfYw5AW
— ANI (@ANI) December 21, 2019
21 Dec, 19 : 08:19 PM
Patna ADG HQ, Jitendra Kumar: As per compiled information from 38 districts in connection with today's 'Bihar bandh' (called by RJD led alliance), there were 1,550 preventive arrests. 14 cases were registered in which 13 arrests were made.
— ANI (@ANI) December 21, 2019
21 Dec, 19 : 07:53 PM
AAP MLA & Delhi Waqf Board Chairman Amanatullah Khan announces compensation of Rs 5 lakhs each to the families of those who lost their lives during protests against #CitizenshipAmendmentAct & NRC, across the country. The compensation will be paid by Delhi Waqf Board. (file pic) pic.twitter.com/Vrp2Ziuqy7
— ANI (@ANI) December 21, 2019
21 Dec, 19 : 07:46 PM
दिल्ली वक्फ बोर्ड सीएए के खिलाफ आंदोलन में मारे गए लोगों के परिवारों को 5.5 लाख रुपये देगा
दिल्ली वक्फ बोर्ड ने शनिवार को घोषणा की कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को वह 5.5-5.5 लाख रुपये की वित्तीय मदद देगा। बोर्ड अध्यक्ष और आप विधायक अमानतुल्ला खान ने एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान कर्नाटक के मंगलूर और उत्तर प्रदेश में ‘‘पुलिस की गोलियों’’ के कारण कई लोग मारे गए। उन्होंने प्रदर्शनों में मारे गए लोगों का विवरण मांगा और कहा कि उनका ‘‘बलिदान’’ व्यर्थ नहीं जाएगा। इससे पहले खान ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र मोहम्मद मिन्हाजुद्दीन को वक्फ बोर्ड में स्थायी नौकरी और पांच लाख रुपये की मदद दी थी। पिछले सप्ताह पुलिस ने परिसर में कथित रूप से लाठी चार्ज किया था जिससे छात्र की बाईं आंख की रोशनी चली गयी थी। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। शुक्रवार को मेरठ जिले में चार और कानपुर तथा बिजनौर में दो-दो लोगों की मौत हुई। वाराणसी में भगदड़ में आठ वर्षीय लड़के की उस समय मौत हो गई जब पुलिसकर्मी हिंसक भीड़ को खदेड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि संभल और फिरोजाबाद में भी हिंसा में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई।
21 Dec, 19 : 07:27 PM
Delhi: Bhim Army Chief, Chandrashekhar Azad being taken to Tihar jail from Tis Hazari Court. He has been sent to 14-day judicial custody. He was earlier denied permission for a protest march from Jama Masjid to Jantar Mantar. https://t.co/7e1OzzgA1Upic.twitter.com/IzlWJtMRtZ
— ANI (@ANI) December 21, 2019
21 Dec, 19 : 07:07 PM
लखनऊ में सोमवार तक रहेंगी इंटरनेट सेवाएं निलंबित
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार तक के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही। शहर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार रात को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी थीं। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार शाम को पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ लखनऊ में इंटरनेट सेवाएं 23 दिसंबर तक निलंबित कर दी गयी हैं।’’ पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन शुरू होने के बाद से आठ साल के एक बच्चे समेत कम से कम 15 लोगों की जान चली गयी है।
21 Dec, 19 : 07:05 PM
दरियागंज हिंसा: भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद ने मांगी जमानत, पुलिस ने गवाहों को धमकाने का अंदेशा जताते हुए जमानत का विरोध किया।
21 Dec, 19 : 06:58 PM
राजस्थान में नहीं लागू होगा नागरिकता संशोधन कानून : धारीवाल
राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं करेगी। धारीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'हम राज्य में इस कानून को लागू नहीं करेंगे।' उन्होंने इस कानून को धर्मनिरपेक्षता पर प्रहार बताया। शहरी विकास मंत्री धारीवाल ने कहा कि चांदपोल से छोटी चौपड़ के बीच मेट्रो अगले साल मार्च तक चलने लगेगी। जयपुर में मेट्रो इस समय मानसरोवर से चांदपोल के बीच चलती है।
21 Dec, 19 : 06:33 PM
Kanpur: Protesters pelt stone at police, and police fire tear gas shells during protest against #CitizenshipAmendmentAct in Yateem Khana Police Station area. pic.twitter.com/QqYCKecKKs
— ANI UP (@ANINewsUP) December 21, 2019
21 Dec, 19 : 04:46 PM
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यहां चाणक्यपुरी में उत्तर प्रदेश भवन के समीप संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे चार विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। ये विद्यार्थी हाथों में बैनर लेकर उत्तर प्रदेश भवन के बाहर इकट्ठा हुए थे। इन बैनरों पर ‘नो सीएए, नो एनआरसी’ और ‘सेव कंस्टीट्यूशन’ लिखा था। पुलिस के मुताबिक विद्यार्थियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र हैं। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश भवन के बाहर प्रदर्शन की आशंका से सुरक्षा बढ़ा दी गयी हैं।
21 Dec, 19 : 04:25 PM
Uttarakhand: People held protest against #CitizenshipAmendmentAct in Haldwani, earlier today. pic.twitter.com/Q4fPh4ljDA
— ANI (@ANI) December 21, 2019
21 Dec, 19 : 04:21 PM
सीएए कर्फ्यू उल्लंघन: भाकपा सांसद विनय विश्वम, पांच कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
भाकपा के राज्यसभा सांसद विनय विश्वम और पार्टी के कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को कर्फ्यू का उल्लंघन कर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने ‘‘ भारत बचाओ, लोकतंत्र बचाओ ’’ के नारे लगाए और नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ येदियुरप्पा सरकार द्वारा उठाए कदमों की आलोचना भी की। पुलिस ने बताया कि विनय विश्वम सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बीच, पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को शहर में कर्फ्यू लगे होने के कारण प्रवेश करने से रोक दिया गया। पुलिस ने बताया था कि शहर के पुलिस आयुक्त पी. एस. हर्ष ने बताया ने सिद्धारमैया को रविवार देर रात तक शहर की सीमा से भीतर ना आने के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस सिद्धारमैया पर बंगलुरु, हुबली, मैसूर और गोवा हवाईअड्डे से शहर में आने पर रोक लगाता है। सड़क, रेल और वायु तीनों मार्गों से उनके शहर में आने पर रोक है।
21 Dec, 19 : 04:04 PM
रामपुर में पुलिस ने आज #CitizenshipAmendmentAct के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव करने के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले दागे।
Rampur: Police used tear gas shells against protesters after they pelted stones during protest against #CitizenshipAmendmentAct, earlier today. pic.twitter.com/IHF1cYa3OM
— ANI UP (@ANINewsUP) December 21, 2019
21 Dec, 19 : 04:03 PM
Karnataka: Security forces hold march from Nagareshwar school to Jagat Circle in Kalaburagi. ADGP Alok Kumar says," To instill confidence in minds of general public & fear in minds of bad elements we wanted to have show of force to send right signal to people".#CitizenshipActpic.twitter.com/8lVh3jzbaH
— ANI (@ANI) December 21, 2019
21 Dec, 19 : 03:51 PM
Assam: Curfew to be imposed in Tinsukia from 8 pm today till 5 am tomorrow.
— ANI (@ANI) December 21, 2019
21 Dec, 19 : 03:08 PM
भदोही में हिंसक प्रदर्शन करने के सिलसिले में 24 गिरफ्तार
संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन करने के सिलसिले में पुलिस ने शनिवार को यहां 24 लोगों को गिरफ्तार किया । पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मार्च निकाल रही भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था और कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिये थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 27 नामजद और 200 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने कहा कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति तनावपूर्ण किन्तु नियंत्रण में है।
21 Dec, 19 : 02:31 PM
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर गिरफ्तार
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद जिन्हें कल हिरासत में लिया गया था, उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि उनको जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च के लिए अनुमति नहीं मिली थी।
21 Dec, 19 : 01:36 PM
कासगंज में इंटरनेट सेवा बंद
एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर कासगंज जिले में शुक्रवार रात 11 बजे से इंटरनेट सेवा एहतियातन बंद कर दी गयी हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि विरोध प्रदर्शनों के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार रात 11 बजे इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी ताकि सोशल मीडिया के जरिए फैलायी जाने वाली अफवाहों को रोका जा सके। पुलिस के अनुसार स्थिति तनावपूर्ण अवश्य है लेकिन कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
21 Dec, 19 : 01:10 PM
विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी।
तमिलनाडुः एमजीआर चेन्नै सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बाहर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी।
Tamil Nadu: Protestors break barricades during demonstration against #CitizenshipAct near MGR Chennai Central Railway Station. https://t.co/SiaFPj7QwXpic.twitter.com/k0HquFk391
— ANI (@ANI) December 21, 2019
21 Dec, 19 : 12:44 PM
यूपी के रामपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में टकराव, इंटरनेट बंद
नागरिकता संशोधन कानून 2019 और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी नहीं थमे। यूपी के रामपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवाएँ बंद कराने का निर्देश जारी किया है।
21 Dec, 19 : 12:22 PM
एक्टर सुशांत सिंह ने ट्वीट करके CAA पर रखा पक्ष

https://www.lokmatnews.in/bollywood/caa-protest-sushant-singh-tweeted-and-said-thank-you/
21 Dec, 19 : 12:16 PM
नागरिकता कानून पर बोलीं मायावती- जिद छोड़कर फैसले को वापस ले केन्द्र सरकार
मायावती ने ट्वीट किया, 'अब तो नए सीएए व एनआरसी के विरोध में केन्द्र सरकार के एनडीए में भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। अतः बीएसपी की मांग है कि वे अपनी ज़िद को छोड़कर इन फैसलों को वापस ले। साथ ही, प्रदर्शनकारियों से भी अपील है कि वे अपना विरोध शान्तिपूर्ण ढंग से ही प्रकट करें।'
अब तो नए सीएए व एनआरसी के विरोध में केन्द्र सरकार के एनडीए में भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। अतः बीएसपी की मांग है कि वे अपनी ज़िद को छोड़कर इन फैसलों को वापस ले। साथ ही, प्रदर्शनकारियों से भी अपील है कि वे अपना विरोध शान्तिपूर्ण ढंग से ही प्रकट करें।
— Mayawati (@Mayawati) December 21, 2019
21 Dec, 19 : 11:29 AM
CAA Protest: भारतीय रेलवे की 88 करोड़ की संपत्ति क्षतिग्रस्त
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन में भारतीय रेलवे की 88 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि करीब 72 करोड़ रुपये ईस्टर्न रेलवे जोन के, 13 करोड़ रुपये साउथ ईस्टर्न रेलवे जोन के और तीन करोड़ रुपये नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर जोन के नुकसान हुए हैं।
21 Dec, 19 : 11:21 AM
गाजियाबाद में 3600 पर केस
क्लिक करेंः- CAA Protest: यूपी में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 पहुंची, गाजियाबाद में 3600 पर केस
21 Dec, 19 : 10:36 AM
दरियागंज हिंसा के संबंध में 10 लोग गिरफ्तार
पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम को सुभाष मार्ग इलाके में खड़ी एक निजी कार को आग लगा दी थी। आग पर फौरन काबू पा लिया गया था।
पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर
21 Dec, 19 : 10:25 AM
संशोधित नागरिकता कानून: बंगाल में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण
संशोधित नागरिकता कानून के विरोध को लेकर पश्चिम बंगाल में किसी तरह की हिंसा की कोई खबर नहीं है और स्थिति अभी तक शांतिपूर्ण बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्य में कई हिस्सों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य में 13 से 17 दिसम्बर के बीच प्रदर्शनों में कई जगह आगजनी और हिंसा की घटना हुईं। कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने शुक्रवार को समुदाय के नेताओं से मिलकर उनसे शांति बनाए रखने की अपील की थी। पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई संशोधित नागरिकता कानून 2019 के समर्थन में राज्य के कई हिस्सों में आज रैलियां और मार्च निकालेगी। वहीं माकपा-एसएफआई की छात्र शाखा कानून के खिलाफ भाजपा कार्यालय तक मार्च निकालेगी। राज्य में जारी प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के मामले में अभी तक 600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पीटीआई-भाषा इनपुट्स
21 Dec, 19 : 10:21 AM
इन दस्तावेजों के जरिये साबित कर सकते हैं भारतीय नागरिकता | NRC पर गृह मंत्रालय का Clarification
21 Dec, 19 : 10:11 AM
आज इन शहरों में इंटरनेट पर पाबंदी
जरूर पढ़ेंः जानिए आज देशभर में किन शहरों के इंटरनेट पर पाबंदी, यूपी और पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा प्रभावित
21 Dec, 19 : 10:10 AM
विकासशील इंसान पार्टी ने प्रदर्शन के दौरान तोड़े बैरीकेड
विकासशील इंसान पार्टी ने बिहार में प्रदर्शन के दौरान तोड़े बैरीकेड्स।
Bihar: VIP (Vikassheel Insaan Party) party workers break barricades during demonstration in Patna against the #CitizenshipAmendmentAct. pic.twitter.com/dZjHsKIRXb
— ANI (@ANI) December 21, 2019
21 Dec, 19 : 10:09 AM
यूपी में मरने वालों की संख्या 11 पहुंची
संशोधित नागरिकता कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई।
21 Dec, 19 : 09:20 AM
आरजेडी ने किया बिहार बंद का आवाहन
राष्ट्रीय जनता दल ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बिहार बंद का आवाहन किया है। आरजेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ जगहों पर ट्रेन रोक दी। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना में पुतले फूंके।
Bihar: RJD (Rashtriya Janata Dal) workers hold protest in Patna. RJD has called a bandh in Bihar today against the #CitizenshipAmendmentAct. pic.twitter.com/vAsqpzw8aW
— ANI (@ANI) December 21, 2019
21 Dec, 19 : 08:34 AM
CAA Protest: यूपी में प्रदर्शनों के दौरान 10 लोगों की मौत, पुलिस ने बताया छह, कहा- एक भी गोली नहीं चलाई
जरूर पढ़ेंः- CAA Protest: यूपी में प्रदर्शनों के दौरान 10 लोगों की मौत, पुलिस ने बताया छह, कहा- एक भी गोली नहीं चलाई
21 Dec, 19 : 08:19 AM
पुलिस हिरासत में चंद्रशेखर
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को पुलिस हिरासत में रखा गया है। शुक्रवार को भी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था लेकिन किसी तरह वो बचकर भाग निकल गए थे। बाद में एक ट्वीट में कहा कि अगर अन्य सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा किया जाता है तो वो सरेंडर करने को तैयार हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद 40 प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया। बाद में चंद्रशेखर ने सरेंडर कर दिया।
सभी लोगों को रिहा कर दिया जाए मैं गिरफ्तारी देने को तैयार हूँ। साथियों सँघर्ष करते रहना और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहना। जय भीम जय संविधान
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) December 20, 2019
21 Dec, 19 : 08:16 AM
पुलिस ने पत्रकार को हिरासत में लिया
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध के दौरान लखनऊ में भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम एक राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक के पत्रकार को हिरासत में ले लिया। बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद उन्हें छोड़ा गया। हजरतगंज पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए पत्रकार उमर राशिद ने ‘भाषा’ को बताया कि वह अपने कुछ पत्रकार साथियों के साथ भाजपा दफ्तर के बगल में स्थित एक होटल में नाश्ता कर रहे थे। तभी सादी वर्दी में आये पुलिसकर्मियों ने कुछ बात करने के लिये उन्हें अलग बुलाया और जबरन जीप में बैठा लिया।