लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शन के मद्देनजर बंद किया गया लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन फिर से खोला गया

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 27, 2019 20:06 IST

मुंबई में शुक्रवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के समर्थन तथा विरोध में रैलियां आयोजित की गयीं। छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दक्षिणी मुंबई के आजाद मैदान में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन किया वहीं ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में सीएए के समर्थन में हुयी रैली में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह जिलों में इंटरनेट सेवा रोक दी गयी।मुंबई में आज भी नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। असम में विवादास्पद नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहे।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनों के बीच ऐहतियाती कदम के तौर पर गुरुवार रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में इंटरनेट सेवा रोक दी गयी। असम में विवादास्पद संशोधित नागरिकता कानून, 2019 के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहे। ये प्रदर्शन छात्र संगठनों आसू और एजेवाईसीपी के तत्वावधान में हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक इस कानून को वापस नहीं लिया जाता है, तब तक विरोध जारी रहेगा।

 

27 Dec, 19 07:19 PM

लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन फिर से खोला गया

दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के आस पास से प्रदर्शन मार्च निकाले जाने के मद्देनजर शुक्रवार को इसका प्रवेश एवं निकास द्वार एक घंटे से अधिक समय तक के लिए बंद कर दिया गया। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमअरसी) ने ट्वीट कर यात्रियों को यह सूचना दी थी, ‘‘लोक कल्याण मार्ग के प्रवेश एवं निकास द्वार को बंद कर दिया गया है। इस स्टेशन पर ट्रेनें नहीं रूकेंगी।’’ हालांकि, लगभग एक घंटे से अधिक समय बाद इसके द्वार खोल दिए गए।

बाद में डीएमआरसी ने एक और ट्वीट कर कहा, ‘‘लोक कल्याण मार्ग के सभी प्रवेश एवं निकास द्वार खोल दिए गए हैं। सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।’’ गौरतलब है कि शुक्रवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह को हिरासत में लिया, जिन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश (उप्र) में पुलिस के कथित बल प्रयोग के विरोध में चाणक्यपुरी इलाके में स्थित उप्र भवन के बाहर प्रदर्शन किया। जामिया समन्वय समिति ने उत्तर प्रदेश भवन के घेराव का आह्वान किया है। इस समिति में विश्वविद्यालय परिसर में सक्रिय विभिन्न राजनीतिक समूहों के छात्र शामिल हैं।

27 Dec, 19 04:14 PM

लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट बंद

27 Dec, 19 04:14 PM

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की रिहाई को लेकर जोरबाग में प्रदर्शन

27 Dec, 19 03:54 PM

फिरोजाबाद में 57 घरों की छत से ईंटें बरामद

फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार जुमे की नमाज के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 57 घरों की छतों से ईंटें बरामद हुई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि ड्रोन कैमरों की मदद से इन घरों की छत पर ईंटों के ढेर बरामद किये गये। सभी को नोटिस दिया जा रहा है। ईंटें हटवा दी गयी हैं। इस बीच बीते दिनों नागरिकता कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान को लेकर 13 लोगों को नोटिस भेजे गये हैं। जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अपील की है कि लोग एक जगह नहीं बल्कि अपने मोहल्लों में स्थित मस्जिदों में नमाज पढ़ें। पटेल ने बताया कि पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद हैं और फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

27 Dec, 19 02:43 PM

नागरिकता कानून पर जारी विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के घर पर बैठक

27 Dec, 19 02:21 PM

जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन

नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों में अलका लांबा भी शामिल हैं।

27 Dec, 19 11:35 AM

जुमे की नमाज से पहले दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद

नॉर्थ ईस्ट डीसीपी प्रकाश सूर्या ने कहा कि जुमे की नमाज से पहले पैरा मिलिट्री फोर्स की 15 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। सीलमपुर, जाफराबाद, वेलकम और मुस्तफाबाद इलाके में फ्लैग मार्च किया जा राह है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

27 Dec, 19 10:51 AM

निर्दोष को नहीं छुएँगें और दोषियों को नहीं छोड़ेंगेः डीजीपी ओपी सिंह

27 Dec, 19 09:55 AM

जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद

यूपी के एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर पीवी रमाशास्त्री ने कहा है कि जुमे की नमाज को देखते हुए राज्य के अलग-अलग जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। शांति व्यवस्था के लिए लोगों से बातचीत की गई है। इसके अलावा कई जिलों में इंटरनेट सेवाओं को प्रतिबंधित किया गया है। एडीजी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहे कॉन्टेंट की भी निगरानी की जा रही है।

27 Dec, 19 08:34 AM

लखनऊ समेत यूपी के 15 शहरों में इंटरनेट बंद

इन शहरों में बंद है इंटरनेट

1.    सहारनपुर2.    बुलंदशहर3.    आगरा4.    बिजनौर5.    गाजियाबाद6.    देवबंद7.    मथुरा8.    शामली9.    संभल10.    मुजफ्फरनगर11.    फिरोजाबाद12.    कानपुर13.    अलीगढ़14.    सीतापुर15. लखनऊ

27 Dec, 19 08:29 AM

इन 498 लोगों से की जाएगी नुकसान की भरपाई

विभिन्न जनपदों में हाल में हुए धरना और प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक अथवा निजी संपत्तियों की क्षतिपूर्ति हेतु लगभग 498 लोगों को चिन्हित किया गया है। जिसके अनुपालन के लिए संबंधित जिलाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। इसमें लखनऊ, मेरठ, संभल, रामपुर, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, मुजफ्फरनगर, मऊ और बुलंदशहर जिले शामिल हैं।

27 Dec, 19 08:26 AM

पिछले शुक्रवार को यूपी में हुई थी भयंकर हिंसा

पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया और समुदाय के नेताओं, नागरिकों से संवाद करते हुए नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर आशंकाओं को दूर करने के लिए उनके बीच पैम्पलेट भी बांटे । पिछले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी थी और पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए थे।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून 2019एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चुनाव आयोग बिहार में गुप्त तरीके से एनआरसी लागू कर रहा है': राज्य में EC के द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष

भारतअसम में NRC के लिए आवेदन न करने वाले को नहीं मिलेगा आधार कार्ड, हिमंत सरकार का सख्त ऐलान

भारतहिमंत बिस्वा सरमा ने असम में आधार कार्ड बनवाने के लिए ‘NRC आवेदन’ को किया अनिवार्य

भारत'खून बहाने को तैयार हूं, सीएए, एनआरसी और यूसीसी को लागू नहीं होने दूंगी': कोलकाता में ईद समारोह में बोलीं ममता

भारत"असम में सीएए के तहत लाखों लोग आवेदन करेंगे, वो एनआरसी की लिस्ट से बाहर होंगे", हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष