गुवाहाटी में बरसे राहुल गांधी, कहा-असम को RSS के चड्डी वाले नहीं चलाएंगे

By स्वाति सिंह | Published: December 28, 2019 04:22 PM2019-12-28T16:22:46+5:302019-12-28T16:31:03+5:30

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस को असम एवं पूर्वोत्तर की संस्कृति, भाषा और पहचान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा।

CAA NRC: Afraid that Assam may return to the path of violence due to BJP policies: Rahul Gandhi | गुवाहाटी में बरसे राहुल गांधी, कहा-असम को RSS के चड्डी वाले नहीं चलाएंगे

गांधी ने कहा कि राज्य में शांति लाने वाली असम संधि को बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए।

Highlightsराहुल गांधी ने कहा कि असम की भाजपा सरकारों की नीतियों के चलते राज्य हिंसा के पथ पर लौट सकता है।गांधी ने कहा, ‘‘ असम कभी भी घृणा एवं हिंसा के साथ प्रगति नहीं कर सकता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि केंद्र और असम की भाजपा सरकारों की नीतियों के चलते यह राज्य हिंसा के पथ पर लौट सकता है। गांधी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में शांति लाने वाली असम संधि को बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए।

गांधी ने कहा, ‘‘ असम कभी भी घृणा एवं हिंसा के साथ प्रगति नहीं कर सकता है। सभी को साथ आना होगा और भाजपा नेताओं को बतलाना होगा कि वे राज्य की संस्कृति, पहचान और इतिहास पर हमला नहीं कर सकते।’’उन्होंने कहा कि असम को नागपुर नहीं चलाएगा, असम को RSS की चड्डी वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी।'

 

Web Title: CAA NRC: Afraid that Assam may return to the path of violence due to BJP policies: Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे