लाइव न्यूज़ :

CAA: मध्य प्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून लागू करने के लिए भाजपा राज्यपाल को देगी ज्ञापन

By भाषा | Updated: December 17, 2019 05:39 IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 17 दिसम्बर को राज्यपाल से मिलेगा।

Open in App

संशोधित नागरिकता कानून को मध्यप्रदेश में लागू किए जाने की मांग को लेकर मुख्य विपक्षी दल भाजपा प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को मंगलवार को ज्ञापन सौंपेगी। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने सोमवार को बताया, ‘‘पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 17 दिसम्बर को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा और इस कानून को प्रदेश में तुरंत लागू किए जाने की मांग करेगा।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 17 दिसम्बर को राज्यपाल से मिलेगा।पाराशर ने बताया कि पार्टी के नेता एवं भोपाल जिले के कार्यकर्ता उस दिन शहर के रोशनपुरा चौराहे से दोपहर 1.30 बजे से पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुंचेंगे। वे राजभवन में राज्यपाल से भेंट करेंगे और ज्ञापन देकर प्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून तत्काल लागू किए जाने की मांग करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस कानून को लागू करने के संबंध में प्रदेश की कांग्रेस सरकार हीला-हवाली कर रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस संबंध में बयान दे रहे हैं। भाजपा ने इस कानून को प्रदेश में तुरंत लागू किए जाने की मांग की है और पार्टी के कार्यकर्ता इसके लिए 17 दिसम्बर को प्रदेश के सभी कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेंगे।

इस दौरान हम इस कानून को लागू किए जाने की मांग के संबंध में उन्हें ज्ञापन भी देंगे। पाराशर ने कहा कि कि संशोधित नागरिकता कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिन्दू, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध और पारसियों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के चलते इस कानून को प्रदेश में लागू नहीं कर रही है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया